गोल पिज्जा चौकोर डिब्बे में ही क्यों परोसा जाता है? फास्ट फूड के शौकीन भी नहीं जानते होंगे इसके पीछे के रोचक तथ्य

गोल पिज्जा चौकोर डिब्बे में ही क्यों परोसा जाता है? फास्ट फूड के शौकीन भी नहीं जानते होंगे इसके पीछे के रोचक तथ्य Why round pizza is served in square box only? Even fast food lovers will not know the interesting facts behind it nkp

गोल पिज्जा चौकोर डिब्बे में ही क्यों परोसा जाता है? फास्ट फूड के शौकीन भी नहीं जानते होंगे इसके पीछे के रोचक तथ्य

नई दिल्ली। बच्चे से लेकर बूढ़े तक पिज्जा खाने के सब शौकीन होते हैं। वक्त के साथ पिज्जा खाने का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। पिज्जा पेट भरने का आसन तरीका भी होता है। फास्ट फूड प्रेमियों के लिए मानों पिज्जा एक वरदान है। पिज्जा को जब भी आप देखेंगे तो उसे गोल ही बनया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गोल पिज्जा को चौकोर डिब्बे में ही क्यों रखा जाता है। इसे गोल डिब्बे में क्यों नहीं रखा जाता?

इस कारण से चौकोर बनाया जाता है

आप में से ज्यादातर लोग कहेंगे कि डिजाइन की वजह से। लेकिन ऐसा नहीं है। गोल पिज्जा के लिए डिब्बे इसलिए चौकोर बनाए जाते हैं, क्योंकि गोलाकार साइज के मुकाबले चौकोर साइज के डिब्बे बनाना आसान होता है। गोलाकार डिब्बे बनाने में मेहनत भी ज्यादा लगती है और खर्च भी ज्यादा लगता है। चौकोर साइज के डिब्बे बनाने में जहां सिर्फ एक कार्डबोर्ड शीट की जरूरत पड़ती है, गोलाकार डिब्बे बनाने में एक से ज्यादा शीट की जरूरत पड़ सकती है।

इसे जगह के हिसाब से रखना भी आसान होता है

गोल डिब्बों की तुलना में चौकोर डिब्बों को रखने में भी सहूलियत होती है। अवन से लेकर फ्रिज तक में रखने के लिहाज से चौकोर डिब्बा आसान होता है। फ्रिज, अवन के कोने चौकोर होते हैं, तो पिज्जा के डिब्बे अंदर तक आसानी से रखे जा सकते हैं। वहीं शेल्फ के कोने भी चौकोर होते हैं और ऐसे में चौकोर डिब्बे रखना आसान होता है।

पिज्जा को इस कारण से गोल बनाया जाता है?

ऐसे में अब सवाल ये भी खड़ा होता है कि फिर पिज्जा को ही क्यों नहीं बनाते चौकोर? इसके पीछे की वजह है रोटी का गोल होना। आप कहेंगे वो भला कैसे? तो बतादें कि जिस तरह रोटी के लिए गोल बेलने से आटे की लोई पर समान रूप से दबाव पड़ता है। इसी तरह पिज्जा भी गोल बनाने पर वह समान रूप से फैलता है। गोल होने पर यह किसी भी तरफ से कच्चा नहीं रह जाता है और हर ​तरफ से बराबर पकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article