World Environment Day 2024: क्यों खास होता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इसका इतिहास और 2024 की थीम

World Environment Day 2024: पर्यावरण का मतलब संपूर्ण प्राकृतिक से होता है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के तत्व शामिल होते हैं

World Environment Day 2024: क्यों खास होता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इसका इतिहास और 2024 की थीम

World Environment Day 2024: पर्यावरण का मतलब संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से होता है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल होते हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु।

पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक पूरी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं, हालांकि आज के समय में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन और मानव जीवनशैली के लिए इनके गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1798208406089814052

खराब पर्यावरण उन घटकों को प्रभावित करता है, जो जीवन जीने के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं।

publive-image

विश्‍व पर्यावरण दिवस का इतिहास

विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का फैसला साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम सम्मेलन में किया गया था। इस सम्मेलन का थीम पर्यावरण संरक्षण यानी पर्यावरण को बचाना था।

इसके बाद से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया था। पहली बार यह खास दिन 5 जून, 1974 को मनाया गया।

इस समय विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी’ थी।

पर्यावरण दिवस की थीम 2024

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है। पिछले साल यानी विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम "Solutions to Plastic Pollution" थी।

यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम "Land Restoration, Desertification And Drought Resilience" है।

इस थीम का फोकस 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result: केंद्र की सत्ता में PM मोदी की हैट्रिक, BJP के कोर एजेंडा के लिए कैसे चुनौती बनेगा N-फैक्टर

यह भी पढ़ें- आज NDA कर सकता है सरकार बनाने दावा पेश: राष्ट्रपति भवन में शपथ की तैयारियां हुईं शुरू, I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक भी आज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article