World Earth Day 2023: कब है विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इस बार की थीम, महत्व और इतिहास

समय के साथ सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधनों (Natural Resources) का दोहन इस कदर हो रहा है कि समय से पहले की सभी संसाधन खत्म होने की संभवना हैं।

World Earth Day 2023: कब है विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इस बार की थीम, महत्व और इतिहास

World Earth Day: समय के साथ सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधनों (Natural Resources) का दोहन इस कदर हो रहा है कि समय से पहले की सभी संसाधन खत्म होने की संभवना हैं। ऐसे में मनुष्य के लिए पृथ्वी (Earth) पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। इसी मुश्किल को हल करने के लिए प्रकृति चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। इस आवश्यकता के बारे में सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को 'विश्व पृथ्वी दिवस' (World Earth Day) मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Result 2023: इस दिन आएगा CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत किसने की?

विश्व अर्थ डे(World Earth Day) जैसे शब्द को दुनिया के सामने लाने वाले सबसे पहले व्यक्ति थे- जूलियन कोनिग(Julian Koenig)। दरअसल, उनका जन्मदिन 22 अप्रैल को होता था। इसी वजह से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आंदोलन की शुरुआत भी उन्होंने इसी दिन की और इसे अर्थ डे का नाम दे दिया।  उनका मानना था कि अर्थ डे और बर्थडे एक अच्छा ताल मिलाता है।

यह भी पढ़ें: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Opening Day: क्या पठान के कलेक्शन को तोड़ेगी भाईजान की फिल्म ! जानिए बिजनेस एक्सपर्ट की राय

विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम क्या है

विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम: हर साल चुनौतियों को ध्यान में रख कर अर्थ डे के लिए एक खास थीम रखी जाती है और उस थीम के अनुसार टारगेट प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। इस बार विश्व पृथ्वी दिवस की थीम 'इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट' (Invest in Our Planet) है।

यह भी पढ़ें: DD NEWS JOB: वीडियोग्राफरों के लिए सुनहरा अवसर, जल्दी करें आवेदन

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास: विश्व अर्थ डे को सबसे पहले 1970 के दशक में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने शुरुआत की थी। उस समय पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन को मनाया गया था। इसके ठीक एक साल पहले यानी 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण बड़ी त्रासदी हो गई थी। इस हादसे ने कई लोगों को चपेट में लिया था। उसी दिन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया और नेल्सन के कहने पर 22 अप्रैल को करोड़ों की संख्या में अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस को सेलिब्रेट किया।

ये भी पढ़ें:

<< Jammu kashmir Poonch Terror Attack : सेना के ट्रक पर आतंकी हमले में बड़ा खुलासा ! 5 जवान हुए थे शहीद

<< Indore News: उज्जैन के बाद इंदौर में रैपर बादशाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला?

<< MP Job News: युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article