सलमान हमेशा एक ही ब्रेसलेट क्यों पहनते हैं? जानिए क्या है इसकी खासियत

सलमान हमेशा एक ही ब्रेसलेट क्यों पहनते हैं? जानिए क्या है इसकी खासियत Why does Salman always wear the same bracelet? Know what is its specialty nkp

सलमान हमेशा एक ही ब्रेसलेट क्यों पहनते हैं? जानिए क्या है इसकी खासियत

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (salman khan) ने हाल ही में अपना 56वां जन्मदिन मनाया है। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ो में है। लोग उनकी फिल्मों से लेकर लुक्स तक हर चीज की चर्चा करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो उनके स्टाइल को भी कॉपी करते हैं। 'तेरे नाम' को देखकर लाखों युवाओं ने बीच से बाल रखना शुरू कर दिया था। इसी प्रकार से सलमान खान का सिगनेचर ब्रेसलेट भी कई फैंस पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान आखिरकार उसी ब्रेसलेट को ही क्यों पहनते हैं? ज्यादातर लोगों को इस बारे में नहीं पता होगा। तो चलिए आज हम जानते हैं कि सलमान के इस खास सिगनेचर ब्रेसलेट के पीछे का राज क्या है?

सलमान ने खुद इसके बारे में बताया था

एक बार सलमान खान ने खुद इस ब्रेसलेट के बारे में खुलकर बताया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर समय-समय पर वायरल होते रहता है। सलमान ने इस वीडियो में बताया था कि पहले इस ब्रेसलेट को मेरा पिता पहना करते थे उनके हाथ में ये काफी कूल लगता था। मैं हमेशा इससे खेलते रहता था। जैसे बच्चे किसी दूसरी चीजों से खेलते हैं मैं उनके इस ब्रेसलेट से खेलता था।

पिता ने दिया था ब्रेसलेट

बाद में जब मैंने इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया, तो उन्होंने ठीक वैसा ही मेरे लिए भी बनवाया। जो पत्थर इस ब्रेसलेट में लगा हुआ है इसे फिरोजा कहते हैं। माना जाता है कि यदि आप पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो इसमें पहले ही दरारें पड़ जाती हैं और ये पत्थर पूरी तरह से टूट जाता है। पत्थर उस मुसीबत को अपने उपर ले लेता है।

सलमान का ये 7वां ब्रेसलेट है

सलमान ने इस वीडियो में बताया था कि ये उनका 7वां ब्रेसलेट है। ये न सिर्फ उनके लिए इमोशनल महत्व रखता है बल्कि वह इसे निगेटिविटी से बचने के लिए भी पहनते हैं। आप उन्हें कई मौकों पर इसे पहने हुए देख सकते हैं। चाहे वो किसी फिल्म की शुटिंग पर हो या फिर अपने प्राइवेट जिंदगी में हमेशा वे इस ब्रेसलेट के साथ नजर आ जाएंगे।
अगर आप भी सलमान के इस सिगनेचर ब्रेसलेट को कॉपी करना चाहते हैं तो आप इसे उनके ब्रांड Being Human से खरीद सकते हैं।

एक बार खो गया था उनका ब्रेसलेट

जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया कि सलमान के लिए यह ब्रेसलेट काफी मायने रखता है। ऐसे में उनका ये ब्रेसलेट एक बार खो गया। सालों पहले पनवेल के फार्महाउस पर सलमान अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। तभी उनका ब्रेसलेट कहीं खो गया। सलमान को जैसे ही पता चला कि उनके हाथ से ब्रेसलेट कही गायब हो गया है तो उनका चेहरा उतर गया। वे निराश हो गए थे। हालांकि बाद में उनके दोस्तों ने ब्रेसलेट को खोज निकाला, जो स्विमिंग पूल में गिर गया था। ब्रेसलेट मिलते ही सलमान का चेहरा खिल उठा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article