Advertisment

Why Do we yawn : एक—दूसरे को देखकर क्यों आती है जम्हाई, कभी सोचा है

Why Do we yawn : एक—दूसरे को देखकर क्यों आती है जम्हाई, कभी सोचा है why-do-we-yawn-why-do-we-yawn-when-we-see-each-other

author-image
Preeti Dwivedi
Why Do we yawn : एक—दूसरे को देखकर क्यों आती है जम्हाई, कभी सोचा है

नई दिल्ली। जम्हाई, एक ऐसी ​चीज Why Do we yawnजिसके बारे में देखना तो दूर, यदि आप किसी को फोन पर लेते हुए सुनलें, देख लें यहां तक कि महसूस भी कर लें, तो आपको आते देर नहीं लगती। अक्सर आपके मन में ये सवाल आया भी कि इसमें ऐसा क्या है​ कि अक्सर लोग एक—दूसरे को देखकर भी जम्हाई लेने लगते हैं। यदि नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।

Advertisment

इसलिए आती है जम्हाई
जम्हाई हमारी एक शारीरिक प्रक्रिया में शामिल है। दरअसल यह हमारे दिमाग और शरीर के बीच होने वाली एक रिएक्टिस एक्टिविटी है। जिसमें शरीर खुद के रिलेक्स करता है। इसी तरह एक—दूसरे को देखकर जम्हाई लेना भी ब्रेन की एक आदतन प्रक्रिया है। सो कर उठने के बाद, किसी काम से बोरियत होने पर या फिर थक जाने से अक्सर हम जम्हाई लेते हैं।

अगर आती है ज्यादा जम्हाई तो हो जाएं सतर्क
उठने या थकान होने पर जम्हाई आना एक नॉर्मल प्रक्रिया है। इसके विपरीत अगर किसी को जरूरत से ज्यादा जम्हाई आती है तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। तो आइए इससे पहले हम जान लेते हैं कि जम्हाई आने के पीछे कारण क्या—क्या हैं।

क्यों आती है जम्हाई Why Do we yawn

शरीर का तापमान बढ़ जाने पर आती है जम्हाई
हमारे शरीर का तापमान और ब्रेन इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह माना जाता है। फिजियोलॉजी एंड बिहेवियर जर्नल द्वारा वर्ष 2014 में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया। जिसके अनुसार जब हमारे शरीर का तापमान ज्यादा हो जाता है तो इस कम या ठंडा करने तथा शरीर का तापमान संतुलित करने के लिए शरीर और ब्रेन के संतुलन से जम्हाई आई है।

Advertisment

ये भी हैं कारण जम्हाई आने के —

- दवाओं के साइडइफेक्ट्स से
- ब्रेन का थक जाना
- कार्बन डाइऑक्साइड का बाहर निकलना
- नींद संबंधी विकार, जैसे स्लीप एपनिया के कारण
- बोरियत होना
- डिप्रेशन के कारण

जम्हाई लेने के फायदे Yawning health benefits

1 — लंग्स के लिए लाभदायक
जम्हाई लेने पर हमारे फेफड़े पूरी तरह से फैल जाते हैं जिससे उसके टिशूज और मांसपेशियों की अच्छी खासी एक्सरसाइज होती है। जिसका सबसे बड़ा फायदा फेफड़ों को ही मिलता है। फैलावा के साथ फेफड़ों की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। अत: हर समय जम्हाई आना आलस का कारण नहीं होता है।

2 — तापमान को करती है नियंत्रित
जब हम जम्हाई लेते हैं तो यह प्रक्रिया शरीर को रिलेक्स करने में मदद करती है। जम्हाई लेने पर शरीर अपने आप को कुछ समय के लिए डिटॉक्स करके तापमान को करता है। ठंडी हवा में सांस लेने के दौरान जम्हाई लेने से शरीर को स्वस्थ्य हवा भी मिलती है।

Advertisment

3 — बढ़ जाती है ऑक्सीजन की मात्रा
हमारे शरीर के ऊब जाने पर थकान महसूस होने लगती है। जिससे धीमी सांस लेने पर शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो जाता है। इसके विपरीत जम्हाई लेने पर शरीर में भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलने लगती है। कार्बन डाइऑक्साइड को भी उतनी ही मात्रा में बाहर निकालता है। कुल मिलाकर ये बात है कि जम्हाई हमारे शरीर में इन दोनों गैस के उत्सर्जन और अवशोषण को संतुलित रखने में मदद करती है।

4 — ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर
जब हम जम्हाई लेते हैं तो जबड़े में खिचाव होने के कारण चेहरे व गर्दन में खून का चाल बढ़ जाती है। इसके अलावा जम्हाई के कारण लंबी सांस लेने का एक फायदा यह भी होता है जिससे दिल की धड़कन में भी तेजी आ जाती है। इसका असर होता ये है कि यह प्रक्रिया खून के साथ—साथ रीढ़ की हड्डी के तरल पदार्थ को तेजी से विभाजित करने में सफल होती है। जिससे हमें बॉडी को रीस्टार्ट करने में हेल्प मिलती है।

5 — तनाव को करता है दूर
तनाव बढ़ने के कारण हमारा दिमाग गर्म हो जाने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में हम जम्हाई लेकर थोड़ी देर के लिए शांत बैठ जाते हैं। इस स्थिति में यह तनाव को तो दूर करता ही है साथ ही साथ एंग्जायटी को भी कम कर देता है।
इसके अलावा अगर आपको जरूरत से ज्यादा जम्हाई आती है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। (excessive yawning) जिसमें नींद न आना, तनाव यहां तक कि ब्रेन ट्यूमर, दिल से जुड़ी घातक बीमारियों, मिरगी, आदि का भी संकेत हो सकते हैं।

Advertisment
bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP mp news hindi bansal mp news today health tips cancer Weight Loss Beauty and Personal Care diabetes Health New Healthy Living Heart Health home remedies pregnancy Relationships Thyroid causes of yawning is yawning beneficial to health Why Do we yawn yawning health benefits जम्हाई आने का कारण जम्हाई आने का क्या कारण है जम्हाई लेने के फायदे
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें