क्यों निकलते हैं खुशी के आंसू, क्या है इसके पीछे की साइंस, जानिए

क्यों निकलते हैं खुशी के आंसू, क्या है इसके पीछे की साइंस, जानिए Why do tears of happiness come out, what is the science behind it, know

क्यों निकलते हैं खुशी के आंसू, क्या है इसके पीछे की साइंस, जानिए

नई दिल्ली। कई बार आपने देखा होगा कि कोई व्यक्ति जब ज्यादा खुश हो जाता है तो उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं, जिन्हें हम खुशी के आंसू कहते हैं। वहीं कई बार तेज—तेज हंसने पर भी हमारे आंसू आंखों से बह निकलते हैं। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये खुशी के आंसू क्यों निकलते हैं और क्या है इसके पीछे कि साइंस?

2 मुख्य कारण

BBC द्वारा छापी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक आंसू निकलने के पीछे दो मुख्य कारण हैं, जिसमें से सबसे पहला कारण यह है कि हम जब खुलकर हंसते है तो हमारी चेहरे में मौजूद कोशिकाएं अनियंत्रित हो जाती हैं, ऐसा होने से अश्रु ग्रंथियों से दिमाग नियंत्रण खो देता है और आंसू बहने लगते हैं।

वहीं दूसरी वजह की बात करें तो जब किसी इंसान को हद से ज्यादा खुशी हो जाती है तो वह भाव विभोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में बेहद ज्यादा भावुक हो जाने की वजह से चेहरे की कोशिकाओं पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है। इसी के चलते आकपे आंसू निकल आते है।आंसुओं की मदद से हमारी बॉडी शरीर के तनाव को संतुलित या कम करने की कोशिश करती है।

एक तथ्य ये भी है कि पहला खुशी का आंसू दाहिनी आंख (Right Eye) से निकलता है तो वहीं दुःख का पहला आंसू बायीं आंख (Left Eye) से आता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article