डिस्क ब्रेक प्लेट में छेद क्यों बने रहते हैं, अच्छे लुक का है मामला या कोई और कारण है?

डिस्क ब्रेक प्लेट में छेद क्यों बने रहते हैं, अच्छे लुक का है मामला या कोई और कारण है? Why do holes persist in disc brake plates? Is it a matter of good looks or is there some other reason? nkp

डिस्क ब्रेक प्लेट में छेद क्यों बने रहते हैं, अच्छे लुक का है मामला या कोई और कारण है?

नई दिल्ली। आज कल साधारण मोटरसाइकिल में भी डिस्क ब्रेक और एबीएस जैसे फीचर का इस्तेमाल किया जाता है। एबीएस न भी हो लेकिन डिस्क ब्रेक तो लगभग-लगभग सभी बाइकों में इस्तेमाल तो किया ही जाता है। अगर आपने गौर से डिस्क ब्रेक के प्लेट को देखा होगा तो उसमें छेद रहते हैं। सभी कंपनियां इसे फॉलो करती हैं। लेकिन क्या कभी इस बारे में आपने सोचा है कि आखिर कंपनियां ऐसा क्यों करती हैं? क्या ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बाइक को अच्छा लुक मिल सके या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। चलिए आज हम आपको असली वजह बताते हैं।

अगर छेद न हो तो यह खतरनाक साबित हो सकता है

दरअसल, बाइक की डिस्क ब्रेक प्लेट में छेद नहीं किए गए तो ये आपकी बाइक के साथ-साथ आपके जीवन की लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। डिस्क ब्रेक में होने वाले छेद न सिर्फ आपकी बाइक को सुरक्षित रखती हैं बल्कि आपकी जिंदगी को भी बचाने में बड़ा रोल निभाती हैं। इस छेद के दो फायदे हैं। बतादें कि जब हम बाइक चलाते हैं तो डिस्क ब्रेक प्लेट, ब्रेक पैड के बीचों-बीच काफी तेजी से घूमती है। इतना ही नहीं, रोड पर चलते समय हमें बार-बार ब्रेक लगाते रहना पड़ता है। जिसके वजह से डिस्क ब्रेक की प्लेट, ब्रेक पैड के बीचों-बीच जबरदस्त रगड़ खाती रहती है।

तापमान काबू में रहता है

ऐसी परिस्थितियों में डिस्क ब्रेक की प्लेट बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है। लेकिन प्लेट की ये गर्मी उस पर बनाए गए छेद के रास्ते से बाहर निकलती रहती है और प्लेट का तापमान काबू में रहता है। यदि डिस्क प्लेट में छेद न हों तो ये अत्यधिक गर्मी की वजह से टूट सकती हैं और एक बड़ा हादसा हो सकता है।

बारिश में भी इस छेद के कारण

इसके अलावा डिस्क ब्रेक की प्लेट में होने वाले छेद एक और भूमिका निभाते हैं, दरअसल, बारिश के मौसम में प्लेट पर पानी लग जाता है। लेकिन छेद होने की वजह से वो पानी पास हो जाती है। अगर प्लेट में छेद नहीं होता तो ब्रेक लगाने पर वह ब्रेक पैड को भी गीला कर देता। ऐसे में ब्रेक लगाने के बावजूद आपकी बाइक नहीं रूकती और हादसा हो सकता है। लेकिन छेद की वजह से पानी पास हो जाती है और ब्रेक पैड भी सूखे रहते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article