Advertisment

World Chocolate Day 2023: क्यों मनाते हैं विश्व चॉकलेट डे, कब-कैसे बना पहला चॉकलेट, खाने के फायदे?

World Chocolate Day 2023: वर्ल्ड चॉकलेट डे क्यों मनाया जाता है?, चॉकलेट खाने के फायदे - chocolate eating Benefits, चॉकलेट कैसे बनती है?

author-image
Bansal News
World Chocolate Day 2023: क्यों मनाते हैं विश्व चॉकलेट डे, कब-कैसे बना पहला चॉकलेट, खाने के फायदे?

World Chocolate Day 2023: चॉकलेट... जिसका नाम सुनते ही बच्चे हों या बड़े सभी के मुंह में पानी आ जाता है। मार्केट में भी अलग-अलग फ्लेवर की चॉकलेट उपलब्ध हैं। लोग अपनी पसंद और स्वाद अनुसार चॉकलेट खरीदते और खाते हैं। विश्व चॉकलेट दिवस के उपलक्ष्य में जानिए हम विश्व चॉकलेट दिवस क्यों मनाते हैं, पहला चॉकलेट कब और कैसे बना इसके साथ ही चॉकलेट खाने के क्या फायदे हैं?

Advertisment

वर्ल्ड चॉकलेट डे क्यों मनाया जाता है?

दरअसल, बात करें कि वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate Day 2023) क्यों मनाया जाता है? तो यहां बता दें कि साल 1550 में चॉकलेट की शुरआत होना माना जाता है। तब यूरोप में पहला चॉकलेट बना था। चॉकलेट के लिए कोको नाम के एक पेड़ के फलों से बनाया जाता है। इस पेड़ की खोज लगभग 2000 साल पहले की गई थी। चॉकलेट बनाए जाने की शुरुआत के लिए एक वार्षिक उत्सव के रूप से 7 जुलाई के दिन मनाया जाता है। विश्व चॉकलेट दिवस की शुरुआत साल 2009 से हुई है।

World-Chocolate-Day

चॉकलेट कैसे बनी?

हर साल 7 जुलाई के दिन चॉकलेट के जन्म के रूप में जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। अगर आप भी वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate Day 2023)  माना रहे हैं तो आपको यह जानन भी जरूरी है कि चॉकलेट कड़वी से मीठी कैसे बन गई। दरअसल, वर्ष 1519 एक स्पेनिश खोजकर्ता हर्नान कोर्टेस चॉकलेट के तरल के लिए स्पेन ले गए थे। यहां उन्होंने चॉकलेट के लिए और बेहतर स्वाद देने के लए वेनिला, चीनी, दालचीनी जैसी चीजें मिला दी, जिससे चॉकलेट का स्वाद मीठा हो गया।

पहला चॉकलेट बार?

वहीं बात करें पहले चॉकलेट बार की बता दें कि ब्रिटेन में जोसेफ फ्राई एंड संस ने साल 1847 में बनाया था। धीरे-धीरे चॉकलेट दूध के साथ मिलाकर बनाई जाने लगी और और हॉट चॉकलेट के साथ ही कैंडी बार और केक में भी यह उपलब्ध होने लगी। अब विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day 2023)  मनाया जाने लगा है, जिसमें विश्वभर के चॉकोहोलिक्स शामिल होते हैं। 7 जुलाई के दिन लोग "चॉकोहोलिक्स" चॉकलेट के विभिन्न तरह के स्वाद चखते हैं।

Advertisment

[caption id="attachment_233550" align="alignnone" width="859"]World-Chocolate-Day World Chocolate Day[/caption]

चॉकलेट खाने के फायदे - chocolate eating Benefits

7 जुलाई विश्व चॉकलेट दिवस के दिन लोग चॉकलेट थीम के जरिए भी अपने फ्रेंड्स के लिए विश करते हैं। एक-दूसरे के लिए चॉकलेट गिफ्ट करके विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day 2023) मनाते हैं। चॉकलेट खाने से सेहत के लिए भी कई फायदे होते हैं। लोगों का बीपी कंट्रोल रहता है। वहीं डिप्रेशन दूर होने साथ ही माइंड फ्रेस रखने में मदद मिलती है। थकान भी दूर होती है।

celebrate world chocolate day chocolate benefits chocolate eating benefits happy chocolate day 2023 how chocolate made how first chocolate made when chocolate made when first chocolate made why celebrate world chocolate day world chocolate day world chocolate day 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें