/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Lok-Sabha-Chunav-2024-1-5.webp)
हाइलाइट्स
बुधनी सीट से कौन लड़ेगा चुनाव?
किस दावेदार को मिल सकता है मौका
क्या कार्तिकेय को मिल सकता है टिकट?
Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रेदश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से छठवी बार सांसद का चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को 8.21 लाख रिकॉर्ड वोटों (Lok Sabha Chunav 2024) से हराया। अब शिवराज लोकसभा सांसद बनकर दिल्ली पहुंच गए हैं।
शिवराज सिंह चौहान दिल्ली तो पहुंच गए हैं, लेकिन बड़ा सवाल ये कि उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जाएगा या फिर संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसे लेकर राजनीति के जानकारों का कहना है कि शिवराज को केंद्रीय मंत्रीमंडल में ही जगह मिलेगी।
आपको बता दें कि शिवराज बुधनी से विधायक भी हैं। अब उनके सांसद चुने जाने के बाद बुधनी पर उपचुनाव होगा। ऐसे में इस सीट से चुनाव कौन लड़ेगा, शिवराज के दिल्ली जाने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा?
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1798210647764983952
इन दो सीटों पर होंगे उपचुनाव
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के साथ विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव तय हो गए हैं। आपको बता दें कि राज्यसभा सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के कारण खाली होगी।
वहीं बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने की वजह से खाली होगी। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का दामन थाम लिया है। साफ है कि यह सीट खाली हो गई हैं, इस पर भी जल्द ही उपचुनाव होगा।
गुना सीट से ज्योतिरादित्य के चुनाव जीतने के बाद अब इस सीट से पूर्व सांसद केपी यादव को राज्यसभा सदस्य बनाया जा सकता है। क्योंकि केपी यादव का टिकट काटकर ही सिंधिया को प्रत्याशी बनाया गया था।
बुधनी सीट से कौन लड़ेगा चुनाव?
शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद अब बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। बता दें कि शिवराज यहां से 6 बार विधायक रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये कि अब उनकी जगह चुनाव कौन लड़ेगा? इस सीट पर 2013 के चुनाव से प्रचार की कमान उनके बड़े बेटे कार्तिकेय ने संभाली है।
2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने तो बुधनी से केवल नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद उन्होंने इस सीट को छोड़कर पूरे प्रदेश में प्रचार किया। ऐसे में क्या कार्तिकेय को उपचुनाव का टिकट मिल सकता है?
बुधनी सीट से इन 7 नेताओं के नाम की चर्चा
रमाकांत भार्गव- विदिशा के पूर्व सांसद रहे हैं। इस बार उनका टिकट काटकर शिवराज को टिकट दिया।
वजह- बीजेपी इनाम के तौर पर उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। साथ ही वे शिवराज की पसंद भी माने जाते हैं।
महेश उपाध्याय- सलकनपुर ट्रस्ट के 16 साल से अध्यक्ष रहे हैं।
वजह- शिवराज के करीबी मित्रों में से एक हैं। धार्मिक पहचान होने से बीजेपी उन पर दांव लगा सकती है।
शिशिर मारुति- भेंरुदा नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। पिता भी विधायक रह चुके हैं।
वजह- युवा होने के नाते पार्टी नए चेहरे के तौर पर मौका दे सकती है। साधना सिंह के करीबी हैं।
गुरु प्रसाद शर्मा- नसरुल्लागंज के पूर्व नगर निगम अध्यक्ष रह चुके हैं।
वजह- शिवराज के खास लोगों में से हैं।
नीरज भाटी- नरेंद्र सिंह तोमर के रिश्तेदार हैं।
वजह- नरेंद्र सिंह तोमर के चलते शिवराज नीरज भाटी का नाम आगे बढ़ा सकते हैं।
इसकी कम है संभावना
BJP परिवारवाद के आरोपों से बचने की कोशिश करेगी। वहीं कार्तिकेय भी कह चुके हैं कि फिलहाल वे बुधनी से चुनाव नहं लड़ेगे। पार्टी जिसे भी टिकट देगी वो शिवराज के पसंद और भरोसेमंद उम्मीदवार होगा।
ये खबर भी पढ़ें: World Environment Day 2024: क्यों खास होता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इसका इतिहास और 2024 की थीम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us