Assam Election 2021: कौन होगा असम का अगला मुख्यमंत्री? सर्वानंद को फिर कमान या सरमा होंगे सर्वेसर्वा!

नई दिल्ली। असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बात मुख्यमंत्री पद के लिए कई तरह की अटकलें जारी हैं। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा (Himanta Biswa Sarma) को दिल्ली बुलाया गया है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। पार्टी में इसको लेकर मंथन जारी है। दोनों नेताओं से सीएम मुद्दे पर चर्चा चल रही हैं। 2 मई को जारी हुई विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने जीत हासिल कर राज्य में सत्ता वापसी की थी।
Assam CM Sarbananda Sonowal and Health Minister Himanta Biswa Sarma reach Delhi to meet senior party leaders; visuals from Delhi airport. pic.twitter.com/TYpFUtLIOZ
— ANI (@ANI) May 8, 2021
दिल्ली में BJP की अहम बैठक
असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने आज सुबह-सुबह दिल्ली पहुंचे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष एक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पहुंचे। यहां सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।
चुनाव में एनडीए के खाते में 75 सीटें
असम में विधानसभा चुनाव के लिए जारी नतीजों में एनडीए के खाते में 75 सीटें और कांग्रेस के नेतृत्व में बने महागठबंधन को 51 सीटें मिली हैं। बीजेपी 60 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद् (एजीपी) के प्रत्याशी 9 और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के प्रत्याशी छह सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद असम में मुख्यममंत्री पद को लेकर कयासबाजी तेज हो गई।