/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/566666666666YTHNGB.jpg)
Swara Bhasker Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने अपनी शादी का खुलासा करके हर किसी को झटका दे दिया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने 40 दिनों पहले कोर्ट मैरिज की थी। ऐसे में हर कोई जानने को उत्सुक है कि उनके पति फहद जिरार अहमद (Fahad Zirar Ahmad) कौन है? आईए जानते है।
बताया जा रहा है कि स्वरा और फहद अहमद 2020 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 6 जनवरी, 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी। वे एक महीने से अधिक समय तक इस खबर को छुपाए रखने में कामयाब रहे और आखिर में एक वीडियो रीलीज पर अपनी शादी की जानकारी दी। स्वरा भास्कर से फहद चार साल छोटे हैं। फिलहाल दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। अब अगले महीने पूरे रीति-रिवाजों के साथ दोनों सात फेरे लेंगे। हालांकि, कपल की सगाई हो चुकी है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/02/Screenshot-2023-02-16-232237.jpg)
कौन है फहद अहमद है?
फरवरी साल 1992 को जन्में फहद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। फहद अहमद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक किया है और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई से सामाजिक कार्य में एम.फिल भी किया है। देश भर में सीएए(CAA) विरोधी प्रदर्शनों में फहद एक प्रमुख चेहरा थे। फहद 1 अगस्त, 2022 को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। वह वर्तमान में, फहद समाजवादी पार्टी, महाराष्ट्र की युवा शाखा, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us