कौन है ब्रजेश पाठक, जो बने यूपी के डिप्टी सीएम

कौन है ब्रजेश पाठक, जो बने यूपी के डिप्टी सीएम Who is Brajesh Pathak, who became Deputy CM of UP vkj

कौन है ब्रजेश पाठक, जो बने यूपी के डिप्टी सीएम

उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे बार सीएम पद की शपथ ली। वही यूपी को इस बार नया डिप्टी सीएम मिला है। योगी सरकार में ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछली सरकार में दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा थे लेकिन इस बार उनकी जगह ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने ब्रजेश पाठक के नाम पर सहमति जताई थी।

कौन है ब्रजेश पाठक?

ब्रजेश पाठक का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट से विधायक चुने गए है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिहं गांधी उर्फ राजू गांधी को हराया है। लखनऊ कैंट ब्राह्मण बाहुल्य सीट है ब्रजेश पाठक 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले 22 अगस्त, 2016 को अमित शाह और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पाठक को लखनऊ सेंट्रल से अपना उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने जीत दर्ज की। इसी के चलते पार्टी ने उन्हें डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी है।

ब्राह्मण नेताओं में शुमार है पाठक

ब्रजेश पाठक का जन्म 25 जून 1964 को हरदोई जिले में हुआ था। उन्होंने कानून की पढ़ाई की है। पाठक प्रदेश के बड़े ब्राह्मण नेताओं में शुमार हैं। साल 1989 में उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव जीता था और उपाध्यक्ष बने। इसके बाद साल 1990 में अध्यक्ष बने। साल 2002 में ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। कांग्रेस में आने के बाद पार्टी ने उन्हें साल 2002 के विधानसभा चुनाव में मल्लावां विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद बृजेश पाठक ने साल 2004 में कांग्रेस छोड़कर बीएसपी का दामन थाम लिया। बीएसपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्नाव सीट से उतारा और जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article