Advertisment

White tea: सफेद चाय पीने से चमकने लगेगी त्वचा, फायदे जानकर रह जाएंगे आप हैरान

White tea: सफेद चाय पीने से चमकने लगेगी त्वचा, फायदे जानकर रह जाएंगे आप हैरान White tea: By drinking white tea, the skin will start glowing, you will be surprised to know the benefits

author-image
Bansal News
White tea: सफेद चाय पीने से चमकने लगेगी त्वचा, फायदे जानकर रह जाएंगे आप हैरान

लाइफस्टाइल डेस्क। आपने ब्लैक, ग्रीन और सामान्य टी यानी चाय का सेवन तो किया ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी सेफद चाय पी है? नहीं तो आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही सफ़ेद चाय यानी व्हाइट टी के बारे में जो कई गुणों से भरपूर है। व्हाइट टी एक ऐसी टी है जो कैमेलिया पौधे की पत्तियों से तैयार होती है और इसका रंग व्हाइट रहता है। यही कारण है कि यह चाय "व्हाइट टी" के नाम से जानी जाती है। व्हाइट टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फ्लोराइड्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। व्हाइट टी में ब्लैक, ग्रीन और सामान्य टी की तुलना में कैफीन की मात्रा

Advertisment

बहुत कम होती है। इस चाय को पीने से सेहत में भी कई तरह से फायदे मिलते हैं। यदि इस चाय का सेवन रोज किया जाए तो इससे शरीर में हो रही सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। इस चाय में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ पॉलीफेनॉल्स की ज्यादा मात्रा होती है जो शरीर में सूजन को कम करके उसे स्वस्थ रखने में मदद करती है।

इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट डायबिटीज़ को कंट्रोल करता है। व्हाइट टी के सेवन से शरीर में  मौजूद ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रहता है।

स्किन के लिए भी लाभकारी
सफ़ेद चाय का सेवन हमारी स्किन के लिए भी काफी लाभकारी है, यह हमारी त्वचा सुंदर और स्वस्थय बनाए रखने
में मदद करता है। व्हाइट टी के सेवन से स्किन टाइट होती है और त्वचा हेल्दी दिखाई देती है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज white tea tea Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya lifestle Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP fashion
Advertisment
चैनल से जुड़ें