White House Facts: जानें क्या है अमेरिका के राष्ट्रपति आवास की रोचक जानकारी

White House Facts: जानें क्या है अमेरिका के राष्ट्रपति आवास की रोचक जानकारी

व्हाइट हाउस :  व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति और उनके परिवार का आवास और कार्यालय है। व्हाइट हाउस दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के सबसे उच्च पद पर बैठे व्यक्ति का कार्यालय है। व्हाइट हाउस को विश्व के सबसे सुरक्षित और अहम इमारत के रूप में जाना जाता है। पुरी दुनिया में व्हाइट हाउस एक जाना माना नाम है, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति और उनका परिवार रहता है।

जॉर्ज वॉशिंगटन ने किया था जगह का चुनाव

व्हाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाईट पर मौजूद जानकारी के अनुसार,जहां आज व्हाइट हाउस मौजूद है उस जगह का चुनाव तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने किया था। 1971 में तत्कालीन राष्ट्रपति ने जगह का चुनाव किया और अगले ही वर्ष 1972 में इस इमारत की आधारशिला रख दी गई।

आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने किया था डिजाइन

White House Facts के में व्हाइट हाउस के डिजाइन की जिम्मेदारी आयरिश मूल के आर्किटेक्ट जेम्स होबन को दी गई थी। आठ साल तक लगातार निर्माण कार्य के बाद अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स और उनकी पत्नी एबिगेल ने पहली बार व्हाइट हाउस में रहना शुरू किया। गौरतलब ही कि इसके बाद भी व्हाइट हाउस का निर्माण कार्य जारी रहा।

वर्ष 1812 के युद्ध में फूँक दिया गया था व्हाइट हाउस

White House Facts की जानकारी के लिए व्हाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाईट के अनुसार, वर्ष 1812 में अंग्रेजों ने व्हाइट हाउस को फूँक दिया था। जिसके बाद व्हाइट हाउस लगभग पुरी तरह से खराब हो चुका था। इसके पुनर्निर्माण के लिए पुनः प्रसिद्ध आर्किटेक्ट जेम्स होबन को चुना गया। इसके पुनर्निर्माण के बाद, 1817 में अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति जेम्स मुनरो ने व्हाइट हाउस में फिर से रहना शुरू किया।

समय-समय पर किया गया बदलाव

अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति जेम्स मुनरो के कार्यकाल में ही दक्षिण पोर्टिको का निर्माण कराया गया है। सातवें राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन के कार्यकाल के दौरान नॉर्थ पोर्टिको का निर्माण कराया गया। 19वीं शताब्दी के दौरान भी व्हाइट हाउस में बदलाव के लिए कई प्रस्ताव भी पेश किए गए। हालांकि किसी भी प्रस्ताव को अमली जमा नहीं पहनाया जा सका।

(Story by Akash Upadhyay)

ये भी पढ़ें...

AI translation: एक क्लिक में होगा हजारों साल पुराने लेखन का अनुवाद, AI टूल करेगा मदद

साउथस्टार राम चरण के घर लाड़ली की एंट्री, झूम उठा पूरा चिरंजीवी परिवार

iPhone EXPORT: रिकॉर्ड स्तर पर INDIA से एक्सपोर्ट हुए iPhone, विदेशों में भेजा 10 हजार करोड़ का माल

UGC Letter to Univerties: यूजीसी (UGC) ने कॉलेज संस्थान को लिखा पत्र, जाने क्यों लिखा पत्र

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article