Advertisment

Tilak Rules: अनामिका उंगली से ही क्यों लगाते हैं तिलक, मृत व्यक्ति की तस्वीर पर तिलक लगाने के क्या हैं नियम

Tilak Finger: अनामिका उंगली से ही क्यों लगाते हैं तिलक, मृत व्यक्ति की तस्वीर पर तिलक लगाने के क्या हैं नियम

author-image
Preeti Dwivedi
Tilak Rules: अनामिका उंगली से ही क्यों लगाते हैं तिलक, मृत व्यक्ति की तस्वीर पर तिलक लगाने के क्या हैं नियम

नई दिल्ली। Tilak Lagane ke Niyam: हमारे हिन्दू धर्म में तिलक का बड़ा महत्व है। पूजा के बाद और व्रत-त्योहार पर तिलक लगाने का नियम है। पर क्या आप जानते हैं कि माथे पर तिलक अनामिका उंगली से ही क्यों लगाते हैं। साथ ही मृत व्यक्ति की तस्वीर पर तिलक लगाने के क्या नियम हैं, यदि नहीं तो चलिए पंडित अनिल पांडे के अनुसार से जानते हैं अनामिका उंगली से तिलक लगाने का रहस्य क्या है।

Advertisment

माथे पर तिलक लगाने के धार्मिक कारण के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी हैं। यदि आपको ये नहीं पता हैं तो चलिए जानते हैं कि माथे पर तिलक लगाने के लिए हाथ की किस उंगली का उपयोग करना शुभ होता है।

एकाग्रता बढ़ाने के लिए चंदन का तिलक (Chandan ka Tilak)

हमारे हिन्दू धर्म में तिलक को माथे पर लगाने की प्रथा है। बता दें चंदन की तासीर ठंडी होती है। माथे पर चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है। इसके साथ कुमकुम और अक्षत का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसे लगाने से आज्ञा चक्र ज्ञाग्रत होता है।

अनामिका उंगली शुभ  (Sister Finger Tilak Rules)

हिन्दू धर्म में माथे पर तिलक लगाना शुभ माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं इसे लगाने के लिए अनामिका उंगली (Tilak Finger) शुभ क्यों मानी जाती है। यदि नहीं तो आपको बता दें ज्योतिष के अनुसार अनामिका उंगली का संबंध शुक्र का वास होता है। जिसका सीधा संबंध व्यक्ति के सुख, वैभव और भौतिक समृद्धि से है। तो वहीं इस उंगली को सूर्य पर्वत की उंगली भी कहा जाता है। जिससे इस उंगली से तिलक लगाने से व्यक्ति का शौर्य बढ़ता हैं

Advertisment

तिलक लगाने के नियम  (Tilak Rules)

हमारे हिन्दू धर्म में तिलक लगाने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि तिलक लगाने समय व्यक्ति का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में होने चाहिए। इसके साथ ही शरीर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए तिलक लगाने वाले व्यक्ति को अपना हाथ सिर पर रखना चाहिए।

मृत व्यक्ति की तस्वीर पर तिलक लगाने के नियम (Tilak Rules for Dead Person)

हिन्दू धर्म में वैसे तो आम व्यक्ति या कोई बीमार व्यक्ति को कभी भी तिलक लगाया जा सकता है। पर यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि किसी मृत व्यक्ति की तस्वीर पर तिलक लगाते समय आपको अनामिका उंगली नहीं बल्कि छोटी उंगली (कनिष्टिका) का उपयोग करना है।

Advertisment

प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए किस उंगली से लगाएं (Tilak Rules For Status)

ज्योतिष के अनुसार अनामिका उंगली से तिलक लगाने से व्यक्ति तेजस्वी होता है साथ उसी प्रतिष्ठा मिलती है। इसके साथ ही जब भी मान-सम्मान के लिए तिलक लगाया जाता है तो अंगुष्ठ यानि अंगूठे से तिलक लगया जाता है।

लाल, सफेद और पीला तिलक (Red, White, Yellow Tilak)

चंदन का तिलक शीतलता प्रदान करने वाला होता है। ऐसे में आप भी यदि मन की शांति और एकाग्रता बढ़ाना चाहते हैं तो सफेद और पीला चंदन लगा सकते हैं। तो वहीं लाल रंग का चंदन ऊर्जा के लिए लगाया जाता है। इसके अलावा शिव भक्त भभूति यानि काले रंग का तिलक भी लगाते हैं। ये तिलक मोहमाया से दूर रहने का संकेत देता है। तो आपने जाना की तिलक लगाने की नियम

यह भी पढ़ें: 

CG News: संविदाकर्मियों को लेकर बड़ी खबर, CM भूपेश बघेल इस दिन कर सकते हैं नियमितिकरण की बड़ी घोषणा

Advertisment

Black Magic Vastu Tips: कहीं आपके घर में भी तो नहीं काला जादू! इन वास्तु टिप्स से करें बचाव

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है आज का दिन, जानें अपना आज का राशिफल

Holi Bhai Dooj 2023 : आप भी चाहते हैं भाई की तरक्की, वास्तु के अनुसार इस तरह लगाएं तिलक, जानें सही मुहूर्त और उपाय

Vastu Tips : घर में कहां लगाना चाहिए आइना, जान लें क्या कहता है वास्तु

tilak on forhead, tilak lagane ke niyam, tilak rules, chandan tilak, aagya chakra, peela  chandan ka tilak, lal tilak, kala tilak, अनामिका उंगली, क्यों लगाते हैं तिलक, आज्ञा चक्र, चंदन का प्रयोग, एकाग्रता को बढ़ाने के लिए चंदन का प्रयोग, तिलक लगाने का रहस्य, अनामिका उंगली से तिलक लगाने का रहस्य 

tilak lagane ke niyam tilak on forhead tilak rules तिलक लगाने की नियम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें