When To Use Curd : इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए दही

When To Use Curd : इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए दही when-to-use-curd-these-people-should-not-forget-to-eat-curd-pd

When to Use Curd : क्या आप भी करते हैं दही का सेवन, तो पढ़ लें ये खबर, किसे नहीं खाना चाहिए दही

नई दिल्ली। बस कुछ ही दिनों में When To Use Curd  गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग जो चीज उपयोग करते हैं वो है दही और मठा। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि दही हर तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ज्यादातर चिकित्सक इसे खाने की सलाह देते हैं। कैल्शियम की प्रचुर मात्रा से भरपूर इस तत्व को सेहत के लिए लाभकारी तो माना जाता है। लेकिन फिर कुछ ​लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही।

एसिडिटी में भूलकर भी न करें उपयोग —
वैसे तो दही को उदर रोगों खासतौर पर पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन एसिडिटी से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। इससे अपच की समस्या बढ़ सकती है। रात के समय दही के सेवन से जरूर बचना चाहिए।

फूल सकती है सांस —
एसिडिटी के अलावा अगर आप अस्थमा यानि सांस की समस्या से जूझ रहे हैं तो भी आपको दही का सेवन बहुत सोच—समझकर करना होगा। ऐसा इसलिए कि इसकी प्रकृति ठंडी होने के कारण ये आपकी परेशानी को और अधिक बढ़ा सकता है। विशेष तौर पर सर्दी में इसका उपयोग आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।

इस कंडीशन में हो सकता है डायरिया —
लैक्टोज इनटॉलरेंस से पीड़ित व्यक्ति अगर इसका सेवन करता है तो इसे हजम कर पाना यानि पचाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए अगर आप भी इससे ग्रसित है तो ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article