WhatsApp scam: ‘Hello Dad’ ‘Hello Mum’और अकाउंट खाली! जानें हैकर्स कैसे दे रहे हैं इस स्कीम को अंजाम

WhatsApp scam: ‘Hello Dad’ ‘Hello Mum’और अकाउंट खाली! जानें हैकर्स कैसे दे रहे हैं इस स्कीम को अंजाम WhatsApp scam: 'Hello Dad' 'Hello Mum' and account is empty, know how hackers are giving this scam nkp

WhatsApp scam: ‘Hello Dad’  ‘Hello Mum’और अकाउंट खाली! जानें हैकर्स कैसे दे रहे हैं इस स्कीम को अंजाम

WhatsApp scam: आज के समय में बहुत कम ऐसे लोग होंगे जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते होंगे। लगभग 90% लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो करते ही हैं। अगर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। पूरी दुनिया में वॉट्सएप लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण यूजर्स को सहुलियत के अनुसार सुविधाएं देना है।

WhatsApp पर हैकर्स की नजर है

लेकिन अब इसी WhatsApp पर हैकर्स की नजर है। पैसे चुराने के लिए वॉट्सएप आज एक बहुत कॉमन और आसान जरिया बन गया है। हाल ही में एक ऐसा ही स्कैम सामने आया है जिससे भारत समेत कई देशों में लोगों से उनके पैसे चोरी किए गए हैं। आइए जानते हैं इस स्कैम के बारे में।

एक साधारण से मैसेज से अकाउंट खाली कर दे रहे हैं

कौन इस बात से इंकार करेगा कि व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। लेकिन अब हैकर्स इसे बड़े स्कैम के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं और लोगों का पैसा चुरा रहे हैं। हैकर्स वॉट्सएप पर लोगों को एक साधारण सा मैसेज भेजकर उनके अकाउंट डिटेल्स या फिर सीधे पैसे लेने में सफल हो रहे हैं। मुख्य रूप से यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ यह स्कैम आज भारत में भी लोगों को टारगेट कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्कैम से हैकर्स ने कुछ ही महीनों में लगभग 50 हजार पाउन्ड्स (करीब 49,98,104 रुपये) की चोरी कर ली है।

‘Hello Dad’ ‘Hello Mum’और अकाउंट खाली

अगर आप सोच रहे हैं कि हैकर्स इस स्कैम को अंजाम कैसे देते हैं तो हम आपको बता दें कि यूके में यूजर्स के पास वॉट्सएप पर उनके ‘बेटे’ या ‘बेटी’ से ‘Hello Mum’ या ‘Hello Dad’ करके मैसेज आए हैं, जिसके बाद अगले मैसेज में बच्चों ने अपने माता-पिता से पैसों की मदद मांगी है। लोगों ने यह समझकर, कि उनके बच्चों को पैसों की जरूरत है, पैसे भेज इए और ये पैसे सीधा हैकर के अकाउंट में चले गए। भारत में भी अब इस स्कैम के मामले बढ़ने लगे हैं। हैकर्स बच्चे बनकर ही नहीं बल्कि और भी कई रिश्तेदारों के नाम पर मैसेज भेजते हैं। वॉट्सएप के साथ-साथ यहां मैसेंजर पर भी मैसेज भेजकर लोगों को ठगा जा रहा है।

पहले कन्फर्म करें, फिर पैसे भेजें

इस तरह के स्कैम से बचने के लिए बस एक काम करने की जरूरत है। चाहे किसी भी दोस्त या रिश्तेदार का पैसे की मदद मांगने के लिए मैसेज आए, बिना उनसे अलग से कन्फर्म किए, आपको उन्हें पैसे नहीं भेजने चाहिए। इस तरह के स्कैम्स को हैकर्स तभी अंजाम दे पते हैं जब हम सावधान और सतर्क नहीं रहते हैं इसलिए इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

फेसबुक पर लोग पहले स्कैम कर रहे थे

भारत में WhatsApp से पहले हैकर्स ठगने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे थे। हैकर्स यूजर्स का हूबहू फेक अकाउंट बनाकर रिश्तेदारों से पैसे ठग रहे थे। हालांकि लोग अब इस स्कैम को समझ गए है। लेकिन फिर भी देश के दूर दराज इलाकों में हैकर्स इसे अंजाम दे रहे हैं। वहीं अब WhatsApp पर भी लोग इस स्कैम को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article