Whatsapp New Policy: क्या 8 फरवरी से बंद हो जाएगा आपका वॉट्सऐप, जानें कंपनी का क्या है नया फैसला

Image source- @WhatsApp_es
नई दिल्ली। वॉट्सऐप की नई प्राइवेस पॉलिसी के चलते लोग परेशान हैं। उन्हें लग रहा है कि अगर हम 8 फरवरी से पहले इस पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो हमारा वॉट्सऐप अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। कंपनी ने भी लोगों से यही कहा था। लेकिन अब लोगों के बढ़ते विरोध के चलते इसे कंपनी ने कुछ समय के लिए टाल दिया है।
15 मई तक के लिए टाल दिया गया नया नियम
कंपनी ने कहा है कि हम इस पॉलिसी को आगे के लिए बढ़ा रहे हैं। कंपनी प्राइवेसी और सुरक्षा पॉलिसी को लेकर लोगों को स्पष्ट जानकारियां देगी और यूजर के बीच फैले भ्रम को दूर करेगी। साथ ही वॉट्सअप इसके लिए लोगों से राय भी लेगी। तब जाकर इसे आगे लागू किया जाएगा। अभी कंपनी ने प्राइवेस पॉलिसी को लागू करने के लिए 15 मई तक का समय लिया है।
वॉट्सऐप छोड़ने लगे थे लोग
बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट में ये जिक्र किया गया था कि वॉट्सअप अपनी नई प्राइवेस पॉलिसी से लोगों की जानकारी का दुरूपयोग करेगा। साथ ही ये भी कहा गया था कि वॉट्सऐप नई पॉलिसी से लोगों की चैट और बाकी पर्सनल डेटा पढ़ सकता है। जिसके बाद कई लोगों ने वॉट्सऐप को छोड़ने का मन बना लिया था। भारत में तो लोग सिग्नल (signal app) और टेलीग्राम जैसे दूसरे मैसेजिंग ऐप पर शिफ्ट भी होने लगे थे। यही कारण है कि इस हफ्ते सिग्नल ऐप ने डाउनलोडिंग के मामले में वॉट्सऐप को पिछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर पहुंच गया।
कंपनी ने लोगों को दिलाया भरोसा
कंपनी ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि नई पॉलिसी से यूजर के प्राइवेसी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कंपनी इसके लिए हमेशा से एक ही नीति पे चली है और आगे भी चलते रहेगी। नई पॉलिसी बस बिजनेस के नजरिए से लाया गया है। ताकि लोग वॉट्सऐप के जरिए भी खरीदारी कर सकें। इसमें लोगों का डेटा किसी को शेयर नहीं किया जाएगा। चाहे वो वॉट्सऐप की मदर कंपनी फेसबुक ही क्यों ना हो। कंपनी बस भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस पॉलिसी को लाई है।