WhatsApp लाया कमाल का फीचर: यूजर्स का बदल जाएगा कॉलिंग का अंदाज, जानें क्‍या है नया फीचर और कैसे करेगा काम

WhatsApp New Features for Calling: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर नया फीचर लेकर लाया है। इस फीचर को जानने के बाद आपके

WhatsApp लाया कमाल का फीचर: यूजर्स का बदल जाएगा कॉलिंग का अंदाज, जानें क्‍या है नया फीचर और कैसे करेगा काम

WhatsApp New Features for Calling: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर नया फीचर लेकर लाया है। इस फीचर को जानने के बाद आपके कॉल करने का एक्‍सपीरिएंस बदलने वाला है।

WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए खास फीचर्स लेकर आता रहता है। WhatsApp में आने वाले सभी नए फीचर यूजर्स को बेहद पसंद आते हैं और साथ ही साथ उनका काम भी आसान बनाते हैं।

अब WhatsApp आपकी कॉलिंग के लिए जबरदस्त फीचर लेकर आई है। यह फीचर कॉलिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाने वाला है।

इसमें आपको कई सारे डाइनैमिक फेशियल टूल्स मिलेंगे। आइए हम आपको इस फीचर की डीटेल में जानकारी देते हैं।

https://twitter.com/WABetaInfo/status/1816973126535614766

कॉलिंग के लिए आया नया फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कॉलिंग करने के लिए जबरदस्त फीचर लाई है। नए अपडेट में कॉलिंग के लिए AR यानी Augmented Reality को इंट्रोड्यूस किया गया है।

यह फीचर यूजर्स को वीडियो कॉल में इफेक्ट्स और फिल्टर्स को सेट करने का ऑप्शन देता है। इस शानदार फीचर के यूज से यूजर्स का एक्‍सपीरियंस बदलने वाला है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1817453044503646693

WhatsApp के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी है। इस पोस्ट में WhatsApp के इस धांसू फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया है।

नए टूल्स से मजेदार होगा कॉलिंग एक्सपीरियंस

WABetaInfo के शेयर किए गए पोस्‍ट में आप इस नए फीचर को देख सकते हैं। कंपनी वीडियो कॉलिंग के शानदार एक्सपीरियंस के लिए कई सारे नए ऑग्मेंटेड रिएलिटी फीचर ऑफर कर रही है।

इसमें ऑफर किए जा रहे नए एलिमेंट से कॉलिंग काफी मजेदार हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो AR (Augmented Reality) फीचर्स की मदद से यूजर डाइनैमिक फेशियल टूल जैसे स्मूदनिंग स्किन अपियरेंस के लिए टच-अप टूल और कम रोशनी में बेहतर विजिबिलिटी के लिए लो-लाइट मोड को यूजर करके अपने कॉलिंग एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज कर सकते हैं। ये नया फीचर यूजर्स को बेहद पसंद आने वाला है।

WhatsApp लाया नया टूल

WhatsApp ने एक नया बैकग्राउंड एडिटिंग टूल भी लॉन्च किया है। यह ग्रुप कॉल्स के दौरान काफी काम का साबित होने वाला है।

इस फीचर की मदद से यूजर अपने आसपास के विजुअल को ब्लर या कस्टमाइज कर सकते हैं। यह फीचर यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है।

कंपनी ने इस फीचर को अभी बीटा वर्जन में रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Instant Bread Breakfast: सुबह फटा-फट बनाएं ये टेस्टी और इंस्टेंट ब्रेकफ़ास्ट, सेहत के लिए होंगे फायदेमंद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article