क्या है स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड, अच्छी नींद के लिए कपल्स में क्यों हो रहा ट्रेंड ?
स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड एक ऐसा तरीका है, जिसमें कपल्स एक ही बेड पर सोते हैं लेकिन अलग-अलग कंबल का इस्तेमाल करते हैं। यह नींद की क्वालिटी को सुधारने और रिश्ते में बेहतर कोरडिनेशन बनाने में मदद करता है। जब पार्टनर की नींद पूरी नहीं होती, तो इसका असर उनकी हेल्थ और रिलेशन पर पड़ता है। बार-बार नींद टूटने से चिड़चिड़ापन बढ़ता है, जिससे आपसी समझ और प्यार भी प्रभावित होता है। अगर आपके पार्टनर को खर्राटे लेने की आदत है या रात को करवट बदलने से आपकी नींद खराब होती है, तो यह मेथड आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रात को कंबल खींचने की वजह से अक्सर कपल्स के बीच बहस हो जाती है। अलग कंबल होने से यह समस्या खत्म हो जाती है और दोनों आराम से सो सकते हैं। हालांकि यह तरीका हर किसी के लिए सही नहीं हो सकता। खासकर नए शादीशुदा जोड़ों के लिए यह दूरी का कारण भी बन सकता है। इसलिए इसे अपनाने से पहले अपने रिश्ते को समझना जरूरी है।