ASHOKA STAMBH CONTROVERSY: मूल अशोक स्तंभ और नए मे क्या है अंतर, जानिए पूरी जानकारी

ASHOKA STAMBH CONTROVERSY: सांसद भवन की छत पर नए अशोक स्तंभ की प्रतिमा का उद्घाटन 11 जुलाई को किया गया था। यह प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया था। स्तंभ देखने के बाद लोगो के अलग अलग विचार सामने आए हैं। लोगो का कहना है की नया स्तंभ मूल स्तंभ से अलग हैं।
जानिए क्या है अशोक स्तंभ
करीब 250 वर्ष पहले सम्राट अशोक ने मूल अशोक स्तंभ चुनार के बलुआ पत्थर को काटकर बनाया था। यह एक ही पत्थर को तराशकर बना हुआ है और इसके प्लेटफार्म पर हाथी, घोड़ा, सांड, और शेर की कलाकृति बनी हुई हैं। नए और पुराने अशोक स्तंभ में इतना अंतर है की कोई आम आदमी भी इसे पहचान जाएगा।
जानिए क्या है अंतर
मूल अशोक स्तंभ | नया अशोक |
1. अगर शेर की आंखों की बात करे तो शेर की भैंए तने हुए नही हैं। | 1. अगर शेर की आंखों की बात करे तो शेर की भैंए तने हुए हैं। |
2. शेर के दांत दिख रहे है पर नए के मुकाबले कम नजर आ रहे हैं। | 2. शेर के दांत ज्यादा दिखाई दे रहे है और नोकीले नजर आ रहे हैं। शेर का मुंह ज्यादा खुला और पतला नजर आ रहा हैं। |
3. पुराने में पैरों पर ज्यादा चिकनाहट हैं। | 3. पैर रूखे नजर आ रहे हैं। |
4. बालों की कलाकृति अलग है जिसमे बाल कम घने दिखाई दे रहे हैं। | 4. बालों की बात करे तो वो ज्यादा घने और बेहतर दिखाई दे रहे हैं। |
5. शेर काफी गंभीर और शांत नजर आ रहा हैं। | 5. इसमें शेर काफी गुस्से में और आक्रामक नजर आ रहा हैं। |
शेर: पुराने स्तंभ में शेर के पैर जमीन से जुड़े है और नए स्तंभ में पैर उठे नजर आ रहे हैं।
हाथी: मूल स्तंभ ने लगी हाथी की बात करे तो उसके पैर पतले है और पैरो के बीच काफी जगह है पर नए स्तंभ में हाथि के पैर पुराने के मुताबिक मोटे हैं और उनके बीच जगह कम हैं।
सांड: मूल स्तंभ में सांड के पैर जमीन से जुड़े है और खुर चिपके है पर नए में खुर बड़े है और पैर जमीन से ऊपर हैं।
घोड़ा:नए स्तंभ में घोड़े के पूछ के बाल नोकीले हैं जब की पुराने में पूछ के बाल लहराते हुए हैं।
लोक सभा मिनिस्टर महुआ मोइत्रा ने भी अपने ट्विटर पर दोनो स्तंभों का फोटो शेयर किया था।
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 12, 2022
0 Comments