Salman Khan: सलमान के लिए क्या देखी है ऐसी दीवानगी, एक फीमेल क्रेजी फैन ने सलमान से शादी करने के लिए जमकर किया हंगामा

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग है। सलमान खान आज भी लाखों-करोड़ों लड़कियों के क्रश है।

Salman Khan: सलमान के लिए क्या देखी है ऐसी दीवानगी, एक फीमेल क्रेजी फैन ने सलमान से शादी करने के लिए जमकर किया हंगामा

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान की अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग है। सभी के चहेते 'भाईजान' ने भले ही शादी नहीं की है, लेकिन आज भी वे लाखों-करोड़ों लड़कियों के क्रश है।

आपने सलमान खान की कई क्रेजी फैन देखी होंगी, लेकिन इस बार एक ऐसी फीमेल फैन सामने आई है। जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे।

पुलिस ने लड़की को किया अरेस्ट

ये फैन सलमान खान से शादी करने के लिए उनके पनवेल वाले फार्म हाउस में पहुंच गई। यहां उसने जमकर हंगामा किया। बात यहां तक पहुंच गई कि पुलिस को उस फीमेल फैन को अरेस्ट करना पड़ा।

24 साल की है लड़की

सलमान खान की ये क्रेजी फैन 24 साल की है। सलमान से शादी करने के लिए वो उनके फार्म हाउस पहुंची। इस दौरान लड़की ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि पुलिस उसे अरेस्ट करने के बाद काउंसलिंग के लिए सोशल एंड इवैंजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव नाम के एक NGO के पास लेकर गई।

दिल्ली से नई मुंबई अकेले पहुंची थी फैन

इस दौरान लड़की ने बताया कि उसने अकेले ही दिल्ली से नवी मुंबई तक का सफर तय किया था और वहां पहुंची थी।

फार्म हाउस पर नहीं थे सलमान

24 साल की ये क्रेजी फैन जब सलमान के फार्म हाउस पहुंची, तब वहां सलमान मौजूद नहीं थे।

ये भी पढे़ं...Anant-Radhika 2nd Pre- Wedding: जानें कैसा रहा अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग, सामने आई तस्वीरें

Raveena Tandan: रवीना टंडन ने बुजुर्ग महिला के साथ की मारपीट? आरोप- नशे में थीं एक्ट्रेस, Video viral

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article