Delhi ITO Flood News: दिल्ली के ITO में ऐसा क्या हुआ कि भर गया इतना पानी, जानें विस्तार से

नई  दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शुक्रवार देर रात कहा कि सेना ने यमुना नदी के तेज बहाव के क्षतिग्रस्त है।

Delhi ITO Flood News: दिल्ली के ITO में ऐसा क्या हुआ कि भर गया इतना पानी, जानें विस्तार से

नई  दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शुक्रवार देर रात कहा कि सेना ने यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ के निकट क्षतिग्रस्त हुए जल रेगुलेटर (गति व्यवस्थापक) की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है। उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘मजदूर कर्मियों, भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को नमन।

https://twitter.com/LtGovDelhi/status/1679925255907975168?s=20

उनके अथक प्रयास और परिश्रम से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की इमारत के सामने यमुना का तटबंध किया जा सका और आईटीओ बैराज पर गाद से जाम द्वार को खोला जा सका।’’ उन्होंने ट्वीट में ईश्वर से प्रार्थना की कि बाढ़ की स्थिति में निरंतर सुधार हो। इससे पहले उपराज्यपाल कार्यालय ने उम्मीद जताई थी कि देर रात तक काम पूरा हो जाएगा।

उफनती यमुना नदी ने शुक्रवार को शांत होने के संकेत दिए, हालांकि एक दिन पहले जल रेगुलेटर के क्षतिग्रस्त होने के कारण आईटीओ, रिंग रोड पर बाढ़ का पानी घुस गया, जो बहते-बहते मथुरा रोड पर उच्चतम न्यायालय के करीब पहुंच गया। उपराज्यपाल कार्यालय के एक बयान में कहा था कि सेना ने आईटीओ बैराज के पांच गेटों को जाम करने वाली गाद और कीचड़ को साफ करने का काम भी पूरा कर लिया है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1679888779694477312?s=20

ये भी पढ़ें :

PM Modi France Visit: PM मोदी ने मैक्रों को दिया चंदन का सितार, जानें PM मोदी ने फ्रांस में क्या-क्या गिफ्ट दिए?

MP Election 2023: मीडिया कैंपेन की कमान संभालेंगे अमित शाह के ये खास रणनीति कार, MP में कैसी होगी प्लानिंग 

Chemotherapy Hair Loss: आखिर क्यों कीमोथेरेपी रोगियों के झड़ते है बाल, जानिए क्यों इस खबर में

Saanp ki Mausi: कौन हैं सांप की मौसी, बिना नर के पैदा कर सकती है बच्चे! क्या आप जानते हैं नाम?

Happy Sawan Shivratri 2023: सावन शिवरात्रि आज, अपनों को भेजें ये भक्ति भरे मैसेज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article