Advertisment

Canada School News: स्कूल परिसर में मिले 200 बच्चों के शव पर क्या बोले कनाडा के प्रधानमंत्री...

Canada School News: स्कूल परिसर में मिले 200 बच्चों के शव पर क्या बोले कनाडा के प्रधानमंत्री... What did the Canadian Prime Minister say on the corpse of 200 children found in the school premises?

author-image
Bansal News
Canada School News: स्कूल परिसर में मिले 200 बच्चों के शव पर क्या बोले कनाडा के प्रधानमंत्री...

टोरंटो। (एपी) प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कहा कि एक स्कूल परिसर में 200 से अधिक बच्चों के शव दफन पाए जाने की घटना इस तरह की इकलौती घटना नहीं है। इस स्कूल को कभी कनाडा का सबसे बड़ा आवासीय विद्यालय माना जाता था। इस घटना के सामने आने के बाद सामुदायिक नेताओं ने मांग की कि हर उस स्थान की जांच की जाए जहां कभी कोई आवासीय स्कूल रहा हो।

Advertisment

इसी की पृष्ठभूमि में ट्रूडो ने यह टिप्पणी की। ब्रिटिश कोलंबिया के सैलिश भाषा बोलने वाले एक समूह फर्स्ट नेशन की प्रमुख रोसेन कैसमिर ने कहा कि जमीन के नीचे की वस्तुओं का पता लगाने वाले रडार की मदद से 215 बच्चों के शव मिले। इनमें कुछ तीन वर्ष की उम्र के बच्चों के शव हैं। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि और शव मिल सकते हैं क्योंकि स्कूल के मैदान पर और हिस्सों की तलाशी ली जानी है।

अकल्पनीय क्षति...
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी क्षति है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती और कैमलूप्स इंडियन रेजीडेंशियल स्कूल के दस्तावेजों में कभी इसका जिक्र नहीं किया गया। ट्रूडो ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के तौर पर उस शर्मनाक नीति के कारण स्तब्ध हूं जिसमें देश के बच्चों को उनके समुदायों से चुरा लिया जाता है। दुख की बात तो यह है कि यह इस तरह की इकलौती घटना नहीं है।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें सच्चाई को स्वीकार करना ही होगा। आवासीय विद्यालय हमारे देश में एक सच्चाई है-एक त्रासदी हैं। बच्चों को उनके परिवारों से ले लिया जाता है और या तो उन्हें लौटाया ही नहीं जाता या फिर बुरी हालत में लौटाया जाता है। गौरतलब है कि 19वीं सदी से 1970 के दशक तक फर्स्ट नेशन के 1,50,000 से अधिक बच्चों को कनाडाई समाज में अपनाने के कार्यक्रम के तौर पर सरकार के वित्त पोषण वाले ईसाई स्कूलों में पढ़ना होता था।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज shav par kya bole pradhanmantri Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya justin trudo Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP canada school bachhe canada me school parisar me mile bachho ke shav canada me mile bachho ke shav
Advertisment
चैनल से जुड़ें