West Indies Tour of India : हार के बाद होल्डर ने बल्लेबाजी को लेकर कहीं ये बात..

West Indies Tour of India : हार के बाद होल्डर ने बल्लेबाजी को लेकर कहीं ये बात.. West Indies Tour of India: After the defeat, Holder said this about batting ..

West Indies Tour of India : हार के बाद होल्डर ने बल्लेबाजी को लेकर कहीं ये बात..

अहमदाबाद। भारत के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के हरफनमौला जैसन होल्डर ने कहा कि बाकी दोनों मैचों में उनके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा । वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 43 . 5 ओवर में 176 रन पर आउट हो गई । भारत ने यह मैच छह विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से बढत बना ली । होल्डर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमें अपने विकेट की अहमियत समझनी होगी । हमने आसानी से विकेट गंवाये ।

अपने विकेट का महत्व समझना होगा

शुरूआत में बल्लेबाजी के लिये पिच कठिन थी लेकिन हमें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत थी ।’’ वेस्टइंडीज टीम पिछले 16 मैचों में दसवीं बार 50 ओवर पूरे नहीं खेल सकी जबकि उसके पास डेरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, होल्डर, शाइ होप और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज हैं । होल्डर ने कहा ,‘‘ हमारे शीर्षक्रम को डटकर बल्लेबाजी करनी होगी । उन्हें अपने विकेट का महत्व समझना होगा ।’’

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article