Advertisment

Sarkari Job: 78 साल से नौकरी को तरस रहा ये गांव, सरकारी तो छोड़िए किसी के पास प्राइवेट जॉब भी नहीं, सब करते हैं ये काम

Sarkari Job: 72 साल से नौकरी को तरस रहा ये गांव, सरकारी तो छोड़िए किसी के पास प्राइवेट जॉब भी नहीं, सब करते हैं ये काम

author-image
Manya Jain
Sarkari Job

Sarkari Job

Sarkari Job: आजकल बेरोजगारी के चलते कई लोग पेट पालने के लिए मजदूरी करते हैं. लेकिन भारत में एक ऐसा भी गाँव जहां का हर शख्स ही मजदूर है. वैसे तो किसी भी गांव में मजदूरी करने वाले लोग होते हैं लेकिन कोई न कोई नौकरी वाला भी होता है.

Advertisment

लेकिन आज हम जिस गांव के बारे में बताएंगे (govt job) जहाँ किसी के पास भी नौकरी नहीं है. यहां का हर शख्स मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता है. हैरानी की बात तो ये है कि आजादी के बाद भी अबतक इस गांव में किसी भी व्यक्ति के पास सरकारी नौकरी नहीं है.

इतना ही नहीं गांव में सिर्फ दो लोग ही हैं जिन्होंने उच्च शिक्षा के हिसाब से केवल 10 वीं पास की है. गाँव गन्ने का बेल्ट होने के बावजूद भी किसी व्यक्ति के पास एक भी टुकड़ा जमीन का नहीं है.

केवल सिर ढकने की है जगह

इस गांव के लोग बताते है कि नौकरी तो दूर उनके पास केवल सर छिपाने की जगह है. गांव की हालत इतनी खस्ता होने की वजह से यहां के पुरुष महिलाओं के साथ दिहाड़ी मजदूरी करने जाते हैं.

Advertisment

यहाँ पर किसी भी (govt job) व्यक्ति सरकारी नौकरी तो क्या आम नौकरी (sarkari naukri) भी नहीं करता है. यह गाँव बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा 02 प्रखंड में आता है. इस गांव का नाम "हरका" है. इस गाँव में करीबन 800 लोग रहते हैं.

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh Transfer News: प्रदेश के इस विभाग में अधिकारियों के तबादले, कुछ का प्रमोशन, देखें पूरी लिस्‍ट

दो लोग ही हैं 10 वीं पास

इस गांव के निवासी राजकुमार सहनी बताते हैं कि पूरे गांव में केवल 2 लोग ऐसे हैं जिन्होंने दसवीं तक की शिक्षा (sarkari naukri)
पूरी की है, और सहनी खुद उनमें से एक हैं. सहनी के अनुसार, हरका गांव ऐसा स्थान है जहां आजादी के 78 वर्षों बाद भी किसी ने सरकारी नौकरी नहीं पाई है.

Advertisment

हालात इतने खराब हैं कि यहां के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी अपने परिवार का गुजारा करने के लिए मजदूरी करने पर मजबूर हैं.

सरकारी योजनाओं तक की जानकारी

चौंकाने वाली बात यह है कि यहां के लोगों को सरकारी योजनाओं की कोई जानकारी ही नहीं है. ग्रामीणों के अनुसार, यहाँ के लोग केवल रोजी-रोटी कमाने में ही व्यस्त हैं। इस कारण वे इससे आगे कुछ सोच ही नहीं पाते.

गांव के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी मजदूरी (sarkari job) करते हैं। लीलावती देवी बताती हैं कि उनके पति गोरखपुर में रिक्शा चलाते हैं. उनका बेटा, राजकुमार सहनी, गांव का दूसरा सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा युवा है.

Advertisment

घर की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए राजकुमार ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़कर एक अस्थायी निजी नौकरी करने का निर्णय लिया. सोचने वाली बात यह है कि लीलावती भी गांव के बाहर जाकर दूसरों के घरों में सफाई (sarkari job) का काम करती हैं। गांव के हर परिवार की स्थिति कुछ ऐसी ही है.

ये भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ के इस विभाग के कर्मचारियों को मिलेगी बकाया सैलरी, डिप्‍टी सीएम साव ने की नग‍रीय निकायों की समीक्षा

सरकारी नौकरी सरकारी जॉब बिहार सरकारी जॉब बिहार विलेज सरकारी जॉब बिहार विलेज न्यूज़ बिहार गवर्मेंट बंसल न्यूज़ टॉप हिंदी न्यूज़ गवर्मेंट जॉब गवर्मेंट vs सरकारी जॉब top hindi news sarkari naukri sarkari job Govt vs sarkari job Govt Job Bihar village sarkari job Bihar village news Bihar sarkari job Bihar Govt Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें