Sandeshkhali Row: संदेशखाली हिंसा पर सियासी संग्राम, नड्डा ने जांच कमेटी बनाई, महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में मांगी रिपोर्ट

Sandeshkhali Row: महिलाओं से यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है।

Sandeshkhali Row: संदेशखाली हिंसा पर सियासी संग्राम, नड्डा ने जांच कमेटी बनाई, महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में मांगी रिपोर्ट

   हाइलाइट्स

  • संदेशखाली घटना पर 6 सदस्यीय कमेटी
  • यौन उत्पीड़न मामले में मांगी रिपोर्ट
  • कल भाजपा नेता झड़प में घायल

Sandeshkhali Row:पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस हाई लेवल कमेटी की संयोजक बनाई गई हैं।

https://twitter.com/i/status/1758035908215947359

पश्चिम बंगाल का संदेशखाली सुर्खियों में बना हुआ है। यहां महिलाओ ने टीएमसी नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और जब उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उनके खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया था। उसके बाद ये मामला सड़क से लेकर विधानसभा तक गूंजा, अब इसको लेकर बीजेपी-टीएमसी के बीच सियासी जंग जारी है।

   महिलाओं ने किया हिंसक प्रदर्शन

https://twitter.com/i/status/1758015067268714923

महिलाओं का दावा है कि टीएमसी के स्थानीय नेताओं के खिलाफ जब वे शिकायत करने पुलिस के पास गईं, तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। जब पुलिस ने टीएमसी नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, तो उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन किया। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस मुद्दे पर बीजेपी लगातार टीएमसी पर निशाना साध रही है।

   पुलिस के साथ झड़प में बंगाल भाजपा अध्यक्ष घायल हुए

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और बालूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संदेशखाली में यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मिलने जा रहे थे। बशीरहाट पुलिस ने उन्हें ताकी के एक गेस्ट हाउस में ही रोक दिया। यहां से संदेशखाली 30 किलोमीटर दूर है।

सुकांत बुधवार सुबह एक बार फिर संदेशखाली जाने के लिए अड़ गए। पुलिस ने उन्हें दोबारा रोका। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान सुकांत घायल हो गए।वे कोलकाता के निजी अस्पताल के ICU में भर्ती हैं।

   TMC का आरोप- भाजपा हिंसा भड़का रही

तृणमूल ने भाजपा के सभी आरोपों को नकार दिया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा हिंसा को भड़काने का काम कर रही है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं। भाजपा इन हालात में कानून-व्यवस्था बिगाड़ रही है।

   राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें उन्होंने पुलिस पर संदेशखाली में उपद्रवी तत्वों के साथ मिले होने का आरोप लगाया।  राजभवन सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बोस ने रिपोर्ट में कहा कि स्थानीय लोग अपने आरोपों की जांच के लिए एक विशेष कार्य बल या विशेष जांच दल का गठन चाहते हैं।  बोस ने सोमवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article