W.Bengal school reopen: 3 फरवरी से खुलेंगे 8वी से 12वी तक के स्कूल

पश्चिम बंगाल में कोविड महामारी की स्थिति में सुधार के मद्देनजर राज्य सरकार ने आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए तीन फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं बहाल करने की मंजूरी दे दी है।

W.Bengal school reopen: 3 फरवरी से खुलेंगे 8वी से 12वी तक के स्कूल

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड महामारी की स्थिति में सुधार के मद्देनजर राज्य सरकार ने आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए तीन फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं बहाल करने की मंजूरी दे दी है।

ममता ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि राज्य के सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलीटेक्निक संस्थान भी तीन फरवरी से खुल जाएंगे। ममता ने कहा, ‘‘हम प्राथमिक स्कूल खोलने पर बाद में फैसला लेंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में कोविड महामारी की स्थिति में काफी सुधार आया है और इसी के आधार पर कुछ रियायतें दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article