/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/RTYUIO.jpg)
Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। कुछ समय बाद ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में राधिका मर्चेंट को अनंत अंबानी के चेहरे से एक पलक उठाते हुए देखा जा सकता है और बाद में छोटे अंबानी को अपने हाथ से उसे उड़ाते हुए देखा जा सकता है।
दरअसल, भारतीय परंपरा में यह माना जाता है कि यदि आप अपने हाथ से टूटी हुई पलक को फूंक देते हैं, तो मनोकामना पूरी होती है। कपल पहली बार मुरादें फूंकने के बाद दुआ करता नजर आया।
MP Election 2023: जिसने बनाई योगी की सरकार, क्या MP में कमलनाथ की करा पाएंगे वापसी?
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है- "ये अंबानी, टाटा, बिड़ला, अपना देवीप्रसाद, सराय लोग अमीर कैसे बना, इसका सीक्रेट मिल गया है।"
दरअसल, वायरल वीडियो अंबानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत पार्टी के दौरान का है। 10 अप्रैल को अनंत 28 साल के हो गए थे। जिसे सेलिब्रेट करने के लिए दुबई में भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में सगाई हो चुकी उनकी साथी राधिका मार्चेंट भी पहुंची थी। पार्टी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।
यह भी पढ़ें- MP School Holiday 2023-24 : स्कूलों में शिक्षकों-छात्रों के लिए छुट्टियां घोषित, आदेश जारी
वहीं अंत में बताते चलें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हाल ही में दोनों की सगाई हुई थी। खबर है कि दोनों की बहुत जल्द शादी हो सकती है। जहां अनंत मुकेश अंबानी के बेटे है वहीं राधिका मर्चेंट भारतीय व्यवसायी वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us