Surekha Sikri Passes Away: जानी मानी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस

Surekha Sikri Passes Away: जानी मानी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस , Well known actress Surekha Sikri passes away breathed her last at the age of 75

Surekha Sikri Passes Away: जानी मानी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई। (भाषा) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से हो गया। वह 75 साल की थीं। मीडिया से साझा किए गए एक बयान में अदाकारा के एजेंट विवेक सिधवानी ने बताया कि दूसरे मस्तिष्काघात के बाद उन्हें काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। सिधवानी ने कहा, ‘‘ तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन आज सुबह हृदय गति रुकने से हो गया।

वह 75 साल की थीं। दूसरे मस्तिष्काघात के बाद से उन्हें काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। आखिरी समय में उनका परिवार और उनकी देखभाल करने वाले उनके पास थे। परिवार इस समय निजता की मांग करता है। ओम साईं राम।’’ सीकरी को पिछले साल सितम्बर में मस्तिष्काघात हुआ था और वह कुछ दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं।

सीकरी ने ‘तमस’, ‘मम्मो’, ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’, ‘ज़ुबेदा’, ‘बधाई हो’ जैसी फिल्में की हैं और धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाए उनके ‘दादी सा’ के किरदार को भी काफी लोक्रपियता मिली थी। सीकरी आखिरी बार 2020 में ‘नेटफ्लिक्स’ की फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ में नजर आई थीं। उनके परिवार में उनका बेटा राहुल सीकरी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article