Advertisment

Breking News: साढ़े तीन किलो वजन, हजार रुपए कीमत, प्रदेश के इस जिले में होता है अद्भुत "नूरजहां" आम

Breking News: साढ़े तीन किलो वजन, हजार रुपए कीमत, प्रदेश के इस जिले में होता है अद्भुत "नूरजहां" आम Weight of three and a half kilos, worth a thousand rupees, there is a wonderful "Noor Jahan" mango

author-image
Bansal News
Breking News: साढ़े तीन किलो वजन, हजार रुपए कीमत, प्रदेश के इस जिले में होता है अद्भुत

इंदौर। आम को फलों का राजा माना जाता है। गर्मी आते ही आम पसंद लोगों के लिए बाजार में कई किस्मों के आम देखने को मिलने लगते हैं। ऐसे तो दुनिया का सबसे बेहतरीन माना जाने वाला अल्फांजो आम भी भारत में ही होता है। वहीं आम की कई वेराइटी मार्केट में उपलब्ध रहती है। प्रदेश के अलीराजपुर जिले में नूरजहां आम की पैदावार होती है। यह आम अपने आप में काफी अद्भुत है। इस आम की कीमत भी सामान्य आम से ज्यादा रहती है। अलीराजपुर के कठियावाड़ क्षेत्र में उपजने वाले इस नूरजहां आम का वजन साढ़े तीन किलो तक हो जाता है। इसकी कीमतें भी 500 से हजार रुपए तक चली जाती है। कोरोना के कहर से भरे इस साल में नूरजहां आम की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। यह आम अलीराजपुर जिले के कठियावाड़ क्षेत्र में होता है।

Advertisment

यह साल रहा काफी अनुकूल

इस आम की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि इस साल मौसम आम की फसल के लिए काफी अनुकूल रहा है। इसी कारण इस साल आम का वजन साढ़े तीन किलो तक है। किसानों ने बताया कि आम की पहले ही बुकिंग हो चुकी है। इस साल एक आम की कीमत 5 सौ से 1 हजार रुपए के बीच तय है। आम की फसल करने वाले किसान शिवराज जाधव बताते हैं कि आम खाने के शौकीन लोग नूरजहां आम की पहले ही बुकिंग कर देते हैं। इस आम की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि इस साल नूरजहां आम की फसल के लिए मौसम काफी अनुकूल रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल काफी अच्छी फसल हुई है। एक आम का वजन करीब साढ़े तीन किलो से भी ज्यादा पहुंच गया है। आम की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि साल 2020 में आम की फसल नहीं हो पाई थी। वहीं साल 2019 में आम की फसल काफी कमजोर रही थी। 2019 में एक आम का वजन करीब पौने तीन किलो तक रहा था। इस साल आम का वजन साढ़े तीन किलो से भी ज्यादा पहुंच गया है।

मप्र और गुजरात बॉर्डर पर होती है फसल...
बता दें कि नूरजहां आम मप्र और गुजरात बॉर्डर काठियावाड़ क्षेत्र में होता है। यह क्षेत्र मप्र के अलीराजपुर जिले में पड़ता है। साथ ही इस आमों की खपत भी गुजरात और मप्र में की जाती है। इस आम की फसल करने वाले किसानों ने बताया कि आमों की पहले ही बुकिंग हो जाती है। आम पसंद लोग इस आम के दीवाने हैं। फसल से पहले ही आम की बुकिंग हो चुकी है। एक आम का वजन साढ़े तीन किलो के करीब बताया जा रहा है। साथ एक आम की कीमत 5 सौ से हजार रुपए तक तय की जाती है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi norrjahan aam noorjahan mango alirajpur noorjahan mango noorjahan aam noorjahan MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mango of noorjahan mango of alirajpur Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP alirajpur me noorjahan aam aam
Advertisment
चैनल से जुड़ें