Weekly Lucky Date 8-14 July: मेष, कर्क, तुला, मकर के​ लिए इस हफ्ते ये दो तारीखें हैं लकी, इस करेंगे काम, मिलेगी सफलता!

Weekly Lucky Date 8-14 July: मेष, कर्क, तुला, मकर के​ लिए इस हफ्ते ये दो तारीखें हैं लकी, इस करेंगे काम, मिलेगी सफलता! weekly lucky date of mesh kark tula makar ke liye 8 or 14 july hai shubh jyotish astrology hindi news pds

Weekly Lucky Date 8-14 July: मेष, कर्क, तुला, मकर के​ लिए इस हफ्ते ये दो तारीखें हैं लकी, इस करेंगे काम, मिलेगी सफलता!

Weekly Lucky Date 8-14 July: आज से नया सप्ताह शुरू हो गया है। 6 जुलाई से गुप्त नवरात्रि भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई इस सप्ताह कोई नया काम करने की सोच रहे हैं। तो हम आपको बताते हैं कि ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार इस सप्ताह (Weekly Lucky Date 8-14 July:) आपको किस दिन काम करना है ताकि आपको सफलता मिले।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 जुलाई अनुकूल हैं। 12 और 13 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले तिल का दान करें। शनिवार को शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

भाग्य से आपको थोड़ा बहुत समर्थन मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई उत्तम है। 14 जुलाई को आपको सावधान रहकर के ही कोई कार्य करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह गरीब लोगों के बीच में तेल का दान दें। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि 

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 जुलाई फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान दें और शुक्रवार को किसी विद्वान ब्राह्मण को सफेद वस्त्र का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई फलदायक हैं। 8 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि 

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई उत्तम है। 9, 10 और 11 जुलाई को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 8 जुलाई को आपको लाभ या धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं एवं रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि 

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 जुलाई अनुकूल है। 12 और 13 जुलाई को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि 

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई लाभकारी हैं। 14 जुलाई को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि 

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई उत्तम है। 8 जुलाई को आपको कोई भी कार्य सतर्कतापूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि 

इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 तारीख लाभदायक हैं। 9,10 और 11 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें एवं गुरुवार को मंदिर में जाकर विष्णु भगवान या रामचंद्र जी के दर्शन करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि 

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर के कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि 

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बच्चों के बीच पुस्तक का दान करें तथा गुरुवार का व्रत करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

यह भी पढ़ें :08 July 2024 ka Panchang: सोमवार को क्या है सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, पढ़ें आज का पंचांग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article