Weekly Horoscope 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा ये सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के जातकों के लिए 11-17 नवंबर का समय कैसा बीतेगा, लकी तारीखें और दिन Saptahik Rashifal 11 17 November 2024 Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces Saptahik Rashifal

Weekly-Horoscope-20-26 jan 2025 singh kanya tula vrashchik saptahik rashifal

Weekly-Horoscope-20-26 jan 2025 singh kanya tula vrashchik saptahik rashifal

Weekly Horoscope (Saptahik Rashifal ) 11-17 Nov 2024: इस सप्ताह ग्रहों की चाल राशि चक्र की 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाली है। कन्या वाले अपने शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे।

तो वहीं तुला राशि वालों को कार्यालय में परेशानी झेलने पड़ सकती है। बाकी राशियों के लिए 11 से 17 नवंबर का समय कैसा बीतेगा, कौन सी तारीखें आपके लिए लकी रहेगीं, किस आपको काम में सफलता मिलेगी।

इन सभी सवालों के जबाव पंडित अनिल पांडे (8959594400)  से जानते हैं 11 से 17 नवंबर 2024 यानी विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के अगहन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2024 in hindi news) में।

सिंह लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति में बदलाव होगा। भाई बहनों के साथ तनाव कायम रहेगा।

शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 11 और 16 तथा 17 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। ‍‍12 और 13 नवंबर को आपको सावधान रहकर के ही कोई कार्य करना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयास में अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे। माता और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु शांत नहीं रहेंगे। धन आने की मात्रा में वृद्धि होगी।

शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 नवंबर उत्साहप्रद है। इस सप्ताह के 11, 14 और 15 नवंबर को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें:  Shukra Gochar 2024: इनके लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा शुक्र का गोचर, 7 नवंबर से शुरू होंगे अच्छे दिन

तुला लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

अगर आप मानसिक रूप से त्रस्त हैं तो इस सप्ताह आपको उसमें लाभ हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। सामान्य रूप से आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा कार्यालय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक लग्न राशिफल का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में थोड़ी कमी आएगी। भाग्य आपका साथ देगा। संतान से आपको लाभ प्राप्त नहीं होगा।

शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 11 तथा 16 और 17 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 16 और 17 तारीख को आप सभी कार्यों में सफल रहेंगे। 14 और 15 तारीख को आपको कोई भी कार्य देखभाल कर करना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें और बृहस्पतिवार को रामचंद्र जी या कृष्ण भगवान के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article