Weekly Horoscope: सिंह वाले कार्यालय में रहें सतर्क, कन्या को कचहरी के कामों में मिलेगी सफलता, तुला-वृश्चिक का राशिफल

Weekly Horoscope 9-15 June 2025  Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope: सिंह वाले कार्यालय में रहें सतर्क, कन्या को कचहरी के कामों में मिलेगी सफलता, तुला-वृश्चिक का राशिफल weekly-horoscope-9-15-june-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-budh-gochar-astrology-hindi-news-pds

weekly-Horoscope-9-15-June--Singh-Kanya-Tula-Vrashchik--Daily-Horoscope-astrology-Hindi-News

weekly-Horoscope-9-15-June--Singh-Kanya-Tula-Vrashchik--Daily-Horoscope-astrology-Hindi-News

Weekly Horoscope 9-15 June 2025  Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार ग्रहों की चाल आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए खास होगी। 9 जून से नए सप्ताह की शरुआत हो रही है। ऐसे में आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग आपके सप्ताह की शुरुआत लेकर आएगा।

सिंह वाले कार्यालय में रहें सतर्क, कन्या को कचहरी के कामों में मिलेगी सफलता, तुला वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) से कि सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए कैसा बीतेगा। पढ़ें  9-15 जून का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 9-15 June) ।

साप्ताहिक ग्रह गोचर

सूर्य गोचर

इस सप्ताह सूर्य प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा। इसके बाद 15 जून को 1:48 दिन से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।

मंगल का गोचर

इसके अलावा मंगल सिंह राशि में रहेंगे।

बुध और गुरु का गोचर

बुध और बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे।

शुक्र का गोचर

शुक्र मेष राशि में रहेंगे।

शनि का गोचर

शनि मीन राशि में रहेंगे।

राहु गोचर

राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (9-15 June 2025) 

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका और आपकी माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी और जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। धन आने का योग है। कार्यालय में आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए। आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जून प्रतिष्ठा दायक है। 14 और 15 जून को आपको सावधान रहना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में 12 भाव में मंगल विराजमान है। जिसके कारण आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं को अल्प प्रयास से समाप्त कर सकते हैं। शुक्र के घर में बैठे सूर्य के कारण आपको भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपके कर्म भाव में बुध और गुरु विराजमान है। जिनके कारण कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार में प्रगति होगी।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 9, 10 और 11 तारीख को आपको अपने भाई बहनों के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका आपके पिताजी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है। विवाह के नए-नए प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह भाग्य भी आपका साथ देगा। एकादश भाव में बैठे मंगल के कारण आप शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 9, 10 और 11 तारीख को आपको धन हानि के बारे में सतर्क रहना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको कार्यालय के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपके सहयोगी आपका पूर्ण सहयोग करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी को मानसिक कष्ट हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: 

Weekly Horoscope 2025: मेष, मिथुन को 9-10-11 जून को क्यों रहना है सावधान, वृष-कर्क का कैसा होगा भाग्य, कैरियर और पैसा

 Weekly Horoscope 2025: धनु को मिलेगा भाग्य का साथ, मकर को धन प्राप्ति के योग, कुंभ-मीन का साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article