Weekly Horoscope 2025: सिंह-कन्या को धन लाभ के योग, तुला-वृश्चिक के लिए क्या हैं संकेत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 28 July-3 August 2025 singh-kanya-tula-vrashchik Saptahik Rashifal: सिंह-कन्या को धन लाभ के योग, तुला-वृश्चिक के लिए क्या हैं संकेत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-28-july-3-august-2025-singh kanya tula vrashchik love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-budh-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Weekly-Horoscope-28-July-3-August-2025--singh-kanya-tula-vrashchik-Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-news

Weekly-Horoscope-28-July-3-August-2025--singh-kanya-tula-vrashchik-Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-news

Weekly Horoscope 28 July-3 August 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Sawan Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार सोमवार (Somvar) 28 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ये सप्ताह ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग के लिए खास रहेगा। ऐसे में नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा।

ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि राशि चक्र की दूसरी चार राशियों में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए 28-जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक का सप्ताह (Weekly Horoscope 28 July-3 August 2025) कैसा रहने वाला है। वी​कली राशिफल में जानेंगे कि स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा सफलता को लेकर क्या खास होगा।

पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) …

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Singh Rashi Weekly Horoscope) 

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर आप सफल हो सकते हैं। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। भाग्य से इस सप्ताह आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। संतान का आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 28 जुलाई कार्यों को करने हेतु उचित है। सप्ताह के बाकी दिन एक जैसे हैं।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Kanya Rashi Weekly Horoscope) 

इस सप्ताह आपको कार्यालय में अपने सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके पास धन आ सकता है। कचहरी के कार्यों में आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। रक्त संबंधी रोगों के लिए आपको इस समय सावधान रहना चाहिए।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 और 31 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 28 तारीख को आपको कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी के साथ करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें। 

यह भी पढ़ें: Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Tula Weekly Horoscope 2025) 

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का तथा पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को प्रयास करने पर आसानी से पराजित कर सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। आपको अपनी संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपको अपने अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 31 तारीख के दोपहर से लेकर एक और दो तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 29, 30 और 31 की दोपहर तक आपको सावधान रहना चाहिए। धन के मामले में आपको 3 अगस्त को सावधान रहना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Vrashchik Rashi Weekly Horoscope) 

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन के आने में कई बाधाएं रहेगी। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें (Weekly Lucky Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए 28 जुलाई कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 31 जुलाई 1 और 2 अगस्त को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

[caption id="attachment_727937" align="alignnone" width="1280"]jyotish aacharya pandit anil pandy sagar jyotish aacharya pandit anil pandy sagar[/caption]

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope:मकर वाले कचहरी के मामलों में रहें सतर्क, 29-31 जुलाई धनु-मीन के लिए क्यों है खास, कुंभ साप्ताहिक राशिफल

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article