जाने इस सप्ताह आपकी राशि में क्या है खास

Weekly Horoscope 26 April – 2 May : जाने इस सप्ताह आपकी राशि में क्या है खास

weekly horoscope

भोपाल। शक संवत 1943 विक्रम संवत 2078 चैत्र शुक्ल पक्ष jaane is saptaah aapakee raashi mein kya hai khaas की चतुर्दशी से वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तक का यह सप्ताहिक राशिफल है। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है।

इस सप्ताह में ग्रहों का विचरण
इस सप्ताह चंद्रमा 26 अप्रैल को दिन 11:59 से तुला राशि में प्रवेश करेंगें। 28 तारीख को 2:24 दिन से वृश्चिक राशि में, 30 तारीख को 4:46 मिनट सायंकाल से धनु राशि तथा 2 मई को 8:04 रात से मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह सप्ताह के प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे तथा 30 अप्रैल के 4:14 रात अंत से वृष राशि में गमन करेंगे। पूरे सप्ताह सूर्य और शुक्र मेष राशि में मंगल मिथुन राशि में गुरु कुंभ राशि में शनि मकर राशि में और राहु वृष राशि में भ्रमण करेंगें।

इन्हें चल रही हैं शनि की दशाएं
वर्तमान समय मे वे जातक जिनकी चंद्र राशि धनु, मकर या कुंभ है। उनके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर परेशानी बढ़ रही हो, दिक्कतें बहुत आ रही हो तो आपको चाहिए कि आप किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती की शांति का उपाय करवाएं।

मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए 26, 27 एवं 28 की दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीखें लाभदायक नहीं हैं। 1 और 2 मई ठीक है। विशेष कार्यों के लिए 26, 27 एवं 28 की दोपहर तक का समय बहुत उपयुक्त है। अपने विशेष कार्यों 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीख को न करें। उस दिन आप जो भी कार्य करेंगे उनमें से कुल 40% कार्यों में ही आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको शासन से एकाएक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध एवं शादी ब्याह के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल है। परंतु किसी बड़े व्यक्ति के असहयोग से मामला बिगड़ सकता है। अतः आपको इस संबंध में बहुत सतर्क रह कर कार्य करना है। हो सकता भाग्य आपका साथ न दे। गलत रास्तों से धन आने का योग है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए।

उपाय — शत्रुओं से बचने के लिए आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की आराधना करना चाहये।

सप्ताह का शुभ दिन — सोमवार
सप्ताह का रत्न — पुखराज या सनैला
राशि रत्न — मूंगा

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए 26, 27, 28 की दोपहर तक का समय ठीक नहीं है। इस दिन आप विशेष कार्यों को करने का प्रयास न करें। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीखें सामान्य है। 1 और 2 मई भी हानिकारक है। इस प्रकार यह सप्ताह आपके लिए कोई बहुत अच्छा नहीं है। आपको या आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। शासन आपको अल्प सहयोग करेगा। भाग्य एकाएक आपका साथ दे सकता है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।

सप्ताह का शुभ दिन — शुक्रवार
सप्ताह का रत्न — पुखराज या सनेला
राशि रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए 26, 27 एवं 28 की दोपहर तक का समय ठीक है 28 के दोपहर के बाद से 29, 30 अत्यंत हानिकारक हैं। 1 और 2 मई अत्यंत फलदायक है। आपके द्वारा 1 एवं 2 मई को किए गए कार्यों में से 95% कार्य सफल होंगे। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीखें आपके अनुकूल नहीं है। अतः इन तारीखों में आप कोई अत्यावश्यक कार्य अपने हाथ में न लें। समय की अनुकूलता को देखकर कार्य करने से सफलता में वृद्धि होती है। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का योग है। यह धन व्यापार या किसी अन्य स्रोत से भी प्राप्त हो सकता है। आपको इस सप्ताह शारीरिक कष्ट संभव है। वाहन दुर्घटना का योग है। भाग्य ठीक रहेगा।

उपाय — आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखें। उस दिन भगवान विष्णु या उनके किसी और अवतार जैसे श्री रामचंद्र जी या कृष्ण भगवान के मंदिर में जाकर पूजन करें।

सप्ताह का अनुकूल दिन — रविवार
राशि रत्न — पन्ना
सप्ताह का रत्न — पुखराज या सनेला

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कर्क राशि के जातकों के लिए 26, 27, 28 की दोपहर तक का समय अत्यंत उपयुक्त है। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 सामान्य हैं। 1 और 2 मई अत्यंत हानिकारक हैं। आपको अपने कार्यों को करने के लिए 26, 27 एवं 28 की दोपहर तक किस समय का उपयोग करना चाहिए। 1 और 2 मई को आपको विशेष कार्यों को टालना चाहिए। पिताजी एवं शासन से आपको विशेष सहयोग मिलेगा। आपके शत्रु परास्त हो सकते हैं। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

उपाय — जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि देव का पूजन करें।

सप्ताह का शुभ दिन — सोमवार
राशि रत्न — मोती
सप्ताह का रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए 26, 27, 28 की दोपहर तक का समय अच्छा है। 28 की दोपहर के बाद से 29, 30 भी ठीक है। 1 और 2 मई भी अच्छी हैं। यह पूरा सप्ताह आपके लिए  ठीक है। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका बहुत साथ देगा। नौकरी में कोई परेशानी आ सकती है। आपका अपने अधिकारी से झगड़ा हो सकता है। अतः आपको चाहिए कि आप अपने वाणी में संयम रखें। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है उनके लिए यह अच्छा समय है। अगर वे प्रयास करेंगे तो उनकी शादी तय हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

उपाय — आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह घर की पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन — रविवार
राशि रत्न — माणिक्य
सप्ताह का रत्न — मूंगा

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए ये पूरा सप्ताह शुभ फलदायक है। परंतु 1 और 2 मई अत्यंत उत्कृष्ट रूप से लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप 1 और 2 मई का उपयोग अपने लाभकारी कार्यों हेतु करें। इस सप्ताह कार्यालय में आपकी लड़ाई हो सकती है। आपको चाहिए कि आप अपनी वाणी पर संतुलन रखें। भाग्य आपके अनुकूल नहीं रहेगा।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकले।

सप्ताह का शुभ दिन — रविवार
सप्ताह का रत्न — मोती
राशि रत्न — पन्ना

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए 26, 27, 28 की दोपहर तक का समय अति उत्तम है। आपको 26, 27 एवं 28 की दोपहर तक किए गए कार्यों में से 90% से ऊपर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 अप्रैल तथा 1 और 2 मई ठीक हैं। 24 और 25 तारीखें अत्यंत हानिकारक हैं। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। भाइयों का आपको सहयोग मिल सकता है।

उपाय — आपको चाहिए इस सप्ताह चीटियों को खाना खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन — बुधवार
सप्ताह का रत्न — पुखराज या सनेला
राशि रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 26, 27 एवं 28 की दोपहर तक का समय बहुत खराब है। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 सामान्य हैं। 1 और 2 मई का दिन आपके लिए अच्छा है। 26, 27 एवं 28 अप्रैल को आपके द्वारा किए गए कार्यों में से अधिकांश में आप हानि उठाएंगे। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक या मानसिक कष्ट हो सकता है। आपके प्रयासों से शत्रु समाप्त हो सकते हैं। वाहन या किसी अन्य चीज से आपको चोट लगने का खतरा है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप चोट से बचने के लिए मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करें।

सप्ताह का शुभ दिन — रविवार
सप्ताह का रत्न — पुखराज या सुनेला
राशि रत्न — मूंगा

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए 26, 27, 28 की दोपहर तक का समय ठीक है। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 अप्रैल अत्यंत हानिकारक हैं। इस दिन आप सभी कार्यों को टालने का प्रयास करें। इस दिन आपके द्वारा किए गए कार्यों में आपको लाभ की संभावना 30% के आसपास है। 1 और 2 मई अत्यंत लाभकारी हैं। इस दिन आपको सफलता की उम्मीद 95% से ऊपर है। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। व्यापार में हानि हो सकती है। पुत्र—पुत्रियों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। भाग्य आपका साथ दे सकता है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनि देव का पूजन करें।

सप्ताह का शुभ दिन — रविवार
सप्ताह का शुभ रत्न — पुखराज या सुनेला
राशि रत्न — पुखराज या सनेला

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए 26, 27, 28 की दोपहर तक का समय अत्यंत शुभ है। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 अप्रैल का समय सामान्य है। 26, 27 और 28 की दोपहर तक किए गए कार्यों में से आपको अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी। 1 और 2 मई को काम करने से आपको अधिकांश कार्यों में असफलता हाथ लगेगी। इस सप्ताह जनता में आपका यश बढ़ेगा। आपकी माता जी को सुख मिलेगा। आपके बच्चों को कष्ट हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपको रक्त या हड्डी संबंधी रोग हो सकता है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी का पूजन करें।

सप्ताह का शुभ दिन — बुधवार
सप्ताह का रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड
राशि रत्न — नीलम

कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए 26, 27 एवं 28 की दोपहर तक का समय अच्छा है। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 सामान्य है। 1 और 2 मई अच्छी हैं। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है उनके लिए शादी का बहुत अच्छा योग आ रहा है। प्रयास करने पर उनका विवाह तय हो सकता है। जिन जातकों की इस समय विंशोत्तरी दशा खराब होगी उनके एक्सीडेंट का खतरा भी है। धन का आते—आते रुकने का योग है। भाई—बहनों का बहुत अच्छा प्यार मिलेगा। आपको चाहिए कि आप अपनी वाणी पर संयम बरतें अन्यथा इस सप्ताह आप कई व्यक्तियों से लड़ाई कर लेंगे।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगल देव के शांति का उपाय करवाएं।

सप्ताह का शुभ दिन — शुक्रवार
सप्ताह का रत्न — हीरा या अमेरिकन डायमंड
राशि रत्न — नीलम

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए 26, 27 एवं 28 दोपहर तक का समय अत्यंत प्रतिकूल हैं। इन तारीखों में आप जो भी काम करेंगे उनमें से अधिकांश का परिणाम आपके लिए हानिकारक होगा। 28 की दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीख सामान्य हैं। 1 और 2 मई अत्यंत लाभकारी है। इस दिन आपके द्वारा किए गए कार्यों में से 90% कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके पास बहुत धन आने का योग है। व्यापार में फायदा होने का योग है। जनता में आपको समर्थन इस सप्ताह नहीं मिलेगा। खर्चे इस सप्ताह बहुत बढ़ेंगे।

उपाय — आपको चाहिए कि इस सप्ताह आप राहु को शांत करने का उपाय करें।

सप्ताह का शुभ दिन — सोमवार
सप्ताह का रत्न — मूंगा
राशि रत्न — पुखराज
(आपको इस सप्ताह पुखराज नहीं पहनना चाहिए अन्यथा आप के खर्चे बहुत बढ़ जाएंगे।)

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password