Weekly Horoscope 2024: मीन के पास गलत रास्ते से आएगा धन! मकर को लंबी यात्रा के योग, क्या कहते हैं धनु और कुंभ के तारे

Weekly Horoscope 2024: मीन के पास गलत रास्ते से आएगा धन! मकर को लंबी यात्रा के योग, क्या कहते हैं धनु और कुंभ के तारे

Weekly-Horoscope-21-27-Oct-2024-Dhanu-makar-kumbh-meen

Weekly-Horoscope-21-27-Oct-2024-Dhanu-makar-kumbh-meen

Weekly Horoscope 21-27 Oct 2024: आने वाला सप्ताह मेष से लेकर सभी 12 राशियों में से किसी न किसी के लिए कुछ खास लेकर आएगा। ज्योतिषीयाचार्य पंडित अनिल पांडे की गणना के अनुसार मीन राशि के पास गलत रास्ते से आ सकता है। तो वहीं मकर राशि वालों को लंबी यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं।

चलिए जानते हैं 21 से 27 अक्टूबर 2024 (Saptahik Rashifal) तक का समय धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए क्या खास लेकर आ रहा है। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल(Weekly Horoscope 2024)।

धनु लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय के कार्यों में आप आप सफल रहेंगे। भाग्य आपकी मदद करेगा। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे।

इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख लाभकारी (Weekly Lucky Date)  है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, मसूर की दाल दान करने से किसे होगा लाभ

मकर लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको राजकीय कार्यों में सफलता मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार आपका उत्तम चलेगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। संतान से आपके सहयोग मिल सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख के दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।

उपाय: (Weekly Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब लोगों के बीच में तिल का दान करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में उत्तम गति रहेगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है। शत्रुओं को आप परास्त कर सकेंगे। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा ठीक हो सकता है। कार्यालय में आपको सतर्क रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उचित है। 26 तारीख के दोपहर के बाद का समय भी उत्तम है। 24, 25 और 26 के दोपहर तक आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए कैसा होगा 21 से 27 अक्टूबर तक का सप्ताह

मीन लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यालय के कार्यों में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी।

इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 26 तारीख के दोपहर के बाद से एवं 27 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी से करना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें:

 karwa Chauth 2024: क्या करवा चौथ पर पुरानी छलनी कर सकते हैं उपयोग, बालियों से क्यों होती है चाँद की पूजा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article