Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2024: 11 नवंबर से नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। शुक्र राशि परिवर्तन कर चुके हैं। मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly-Horoscope- 2025

Weekly-Horoscope- 2025

Weekly Horoscope (Saptahik Rashifal 11-17 Nov) 2024: 11 नवंबर से नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। शुक्र राशि परिवर्तन कर चुके हैं। इसी महीने सूर्य का गोचर भी होगा।

ऐसे में ग्रहों की चाल 11 से 17 नवंबर तक के साप्ताहिक राशिफल मेष, वृष, मिथुन कर्क राशि के जातकों पर क्या असर डालेगी। जानते हैं, ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से।

11 से 17 नवंबर 2024 यानी विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के अगहन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope in hindi news) में आपके लिए क्या खास है।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का 11 से 17 नवंबर ​तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। धन आने के योग बन रहे हैं, परंतु उसके रुकने की उम्मीद कम है। आपके सुख और प्रतिष्ठा में कमी आएगी, परंतु 14 और 15 नवंबर को आपके सुख और प्रतिष्ठा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 16 और 17 तारीख को भी आपके पास धन आ सकता है। 12 और 13 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय:
आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

अगर आप पेट के रोग से पीड़ित है तो इस सप्ताह आपको उसमें लाभ हो सकता है। भाई बहनों के साथ तनाव होगा। सुख में वृद्धि होगी। पिताजी को कष्ट हो सकता है। कार्यालय के कार्यों में सचेत रहें। शत्रुओं और मानसिक कष्ट से आपको बचकर रहना चाहिए।

शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 11 और 16 तथा 17 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 14 और 15 नवंबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन प्रातः काल स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके खर्चों में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में थोड़ी सफलता मिल सकती है। धन आने की मात्रा में कमी होगी। आपके संतान को कष्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Nov Panchak 2024: आंवला नवमीं के पहले इस दिन से शुरू हो रहे हैं पंचक, इस दौरान लकड़ी का सामान खरीदने से क्या होता है

साप्ताहिक शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 16 और 17 नवंबर को अगर आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है।

उपाय:
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। संतान के स्वास्थ्य के बारे में भी सचेत रहें।

शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 16 और 17 नवंबर को अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको धन लाभ हो सकता है।

11 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय:
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: 

Weekly Horoscope 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा ये सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 11-17 Nov 2024: धनु, मकर, कुंभ, मीन का आने वाला सप्ताह कैसा बीतेगा, पढ़ें लकी डेट और शुभ दिन

Amla Navami 2024: अक्षय नवमीं पर आंवला के अलावा इन दो पौधों का पूजन भी है जरूरी, घर में लगाने से आएगी सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article