Weekly Horoscope 2025: वृष राशि के पास गलत रास्ते से आएगा धन! मिथुन को मिलेगा भाग्य का साथ, मेष, कर्क के लिए क्या है खास

Weekly Horoscope 2025: वृष राशि के पास गलत रास्ते से आ सकता है धन, मिथुन को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-20-26-jan-2025-mesh-vrash-mithun-kark-ka-saptahik-rashifal-lucky-date-day-astrology-hindi-news-pds

Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 Mesh,-Vrash,-Mithun,-Kark

Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 Mesh,-Vrash,-Mithun,-Kark

Weekly Horoscope (Saptahik Rashifal) 20-26 Jan 2025: हर सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आता है। 20 जनवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह मेष (Mesh), वृष (Vrash) , मिथुन(Mithun)  और कर्क (Kark)  के लिए खास रहेगा।

वृष राशि (Vrash Rashi) वालों के पास गलत रास्ते से धन आ सकता है तो वहीं मिथुन राशि (Mithun Rashi) वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। मेष और कर्क के लिए इस बार क्या खास होगा।

पंडित अनिल पाण्डेय से जानते हैं कि इस सप्ताह आपकी शुभ अशुभ तारीखें क्या हैं, इस सप्ताह के उपाय क्या हैं। साथ ही जानेंगे आपके लिए इस सप्ताह कौन सा दिन शुभ रहेगा। पढ़ें 20 से 26 जनवरी 2025 तक मेष, वृष , मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 20-26 Jan 2025 Mesh, Vrash, Mithu, Kark Saptahik Rashifal )

20 से 26 जनवरी 2025 तक मेष, वृष , मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 20-26 Jan 2025 Mesh, Vrash, Mithu, Kark Saptahik Rashifal ) 

पंडित अनिल पाण्डेय से जानते हैं कि 20 से 26 जनवरी 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 20-26 Jan 2025) में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।

सप्ताह ग्रहों की चाल (Weekly Grah Gochar 20-26 Jan 2025) 

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। सप्ताह के अंत में वह धनु राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा मंगल ग्रह 21 जनवरी के सायं काल 4:39 से मिथुन राशि में बक्री (Vakri Budh) होंगे, बुध ग्रह 24 तारीख के 5:26 मिनट शाम से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

इसके अलावा सूर्य मकर राशि (Makar me Surya Gochar) में वक्री गुरु वृष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में तथा राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे।

20 से 26 जनवरी 2025 तक मेष, वृष , मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 20-26 Jan 2025 Mesh, Vrash, Mithu, Kark Saptahik Rashifal ) 

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Mesh Rashi) 

  • इस सप्ताह आपके पास धन आएगा।
  • एकादश भाव में शुक्र की और द्वितीय भाव में गुरु की उपस्थिति आपके पास धन लाने में मदद करेगी।
  • भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे।
  • कार्यालय में परेशानी आ सकती है।
  • भाग्य से आपके सहयोग मिल सकता है।
  • अगर आप प्रयास करेंगे तो शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं।

सप्ताह की शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 जनवरी किसी भी कार्य को करने के लिए उचित है।

सप्ताह की अशुभ तारीखें

24 और 25 जनवरी को आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत एक तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को सूर्य मत्रों के साथ जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
  • लोगों के बीच में आपकी इज्जत बढ़ेगी।
  • उल्टे सीधे रास्ते से धन आ सकता है।
  • आपको किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त परिश्रम करना पड़ेगा।
  • आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा।
  • अगर पेट की पीड़ा है, तो वह समाप्त होगी।

वृष राशि के लिए शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है।

वृष राशि के लिए अशुभ तारीखें

21, 22, 23 और 26 को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरा सोच विचार करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Mithun Rashi Weekly Horoscope) 

  • इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी।
  • भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।
  • धन आने की मात्रा में वृद्धि होगी।
  • कचहरी के कार्यों में सावधान रहें।
  • दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।
  • कार्यालय में अपने क्रोध पर काबू रखें।
  • पको अपने ब्लड प्रेशर और डायबिटीज पर भी काबू करना पड़ेगा।

मिथुन राशि की शुभ तारीखें

  • इस सप्ताह आपके लिए 20 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है।
  • 24 और 25 तारीख को आपको अपने शत्रुओं पर प्रयास करने पर विजय मिल सकती है।

सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गुड का दान करें और गायत्री मंत्र का जाप करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • इस आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
  • धन आने की उम्मीद की जा सकती है।
  • कचहरी के कार्यों में परिश्रम और सावधानी के बाद सफलता मिल सकती है।
  • इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।
  • अगर आप प्रयास करेंगे तो आप उनको समाप्त भी कर सकते हैं।

कर्क राशि की शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए सहायक है।

कर्क राशि की अशुभ तारीखें

24 और 25 तारीख को आपके संतान को कष्ट हो सकता है। 26 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए।

सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें:  

Weekly Horoscope: सिंह राशि वालों को मिलेगा शादी का ऑफर, वृश्चिक को धनलाभ के योग, 13 और 19 जनवरी को किसे रहना होगा सतर्क

Weekly Horoscope 2025: मेष राशि के पास इस सप्ताह आएगा पैसा, कैसा होगा करियर, प्यार, परिवार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2025: वृष राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा ये सप्ताह, ये दिन आपके लिए होगा सबसे शुभ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article