Weekly Horoscope 2025: मेष को मिलेंगे शादी के ऑफर, वृष वाले ऑफिस में रहें सतर्क, मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल

Weekly Horoscope 16-22 June 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: मेष को मिलेंगे शादी के ऑफर, वृष वाले ऑफिस में रहें सतर्क, मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल weekly-horoscope-16-22-june-2025-mesh-vrash-mithun-kark-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-budh-gochar-astrology-hindi-news-pds

Weekly Horoscope 2025: मेष को मिलेंगे शादी के ऑफर, वृष वाले ऑफिस में रहें सतर्क, मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल

Weekly Horoscope 16-22 June 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार ग्रहों की चाल आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए खास होगी। 16 जून से नए सप्ताह की शरुआत हो रही है। ऐसे में आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग आपके सप्ताह की शुरुआत लेकर आएगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) से जानेंगे कि 16 से 22 जून 2025 के साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए क्या खास होगा। वी​कली राशिफल में जानेंगे कि स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा सफलता को लेकर क्या खास होगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

अविवाहित जातकों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपके संतान को सुख प्राप्त होगा। संतान का आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके जीवनसाथी और माता जी तथा पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 19 और 20 जून को आपको सतर्क होकर कार्यों को करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। जनता में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपका आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। कार्यालय में आपको शांत रहना चाहिए। जबरदस्ती की लड़ाइयां से बचें।

इस सप्ताह आपके लिए 16 ,17 और 18 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। 21 और 22 तारीख को आपके कार्यों को करने में परेशानी आ सकती है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Aaj ka Rashifal: धनु वाले ज्यादा बोलने की आदत से बचें, कुंभ को धन आगमन के योग, मकर-मीन का दैनिक राशिफल

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह कार्यालय में आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। धन आने के मार्ग में कुछ बधाएं हैं। भाग्य से भी इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा । भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे।

इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जून लाभकारी है। सप्ताह से बाकी दिन भी ठीक-ठाक है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि- साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का तथा माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। कचहरी के कार्यों में अगर आप प्रयास करेंगे तो सफलता का योग है परंतु धन अधिक व्यय होगा। भाग्य से इस सप्ताह भी आपको विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। मामूली मदद ही मिलेगी।

इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जून कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 16, 17 और 18 जून को कार्यों को करने में आपको बहुत सावधानी बरतना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

[caption id="attachment_727937" align="alignnone" width="1280"]jyotish aacharya pandit anil pandy sagar jyotish aacharya pandit anil pandy sagar[/caption]

यह भी पढ़ें:

Weekly Horoscope 2025: धनु को मिलेगा भाग्य का साथ, मकर वाले बचेंगे दुर्घटनाओं से, पढ़ें कुंभ-मीन का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2025: सिंह को धन आने के उत्तम योग, कन्या को धन आने के उत्तम योग, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article