Weekly Horoscope 2025: मसूर की दाल से बनेंगे मेष के काम, कर्क को बदलना होगा अपना स्वभाव, वृष-मिथुन साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 15-21 Sep 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: मसूर की दाल से बनेंगे मेष के काम, कर्क को बदलना होगा अपना स्वभाव, वृष-मिथुन साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-15-21-sep-2025-mesh vrash mithun kark-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds/

Weekly-Horoscope-15-21-Sep-2025--Mesh-Vrash-Mithun-Kark--Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-News

Weekly-Horoscope-15-21-Sep-2025--Mesh-Vrash-Mithun-Kark--Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-News

Weekly Horoscope 15-21 Sep 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: सोमवार 15 सितंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है।  हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 15 से 21 सितंबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।

साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं। चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 14 से 21 सितंबर 2025 
मेष, वृष, मिथुन, कर्क के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में आपके लिए क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल (Next Weekly Horoscope)।

 

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपका और आपकी माता-पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। भाइयों और बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी या पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। व्यापार आपका उत्तम चलेगा। आपकी संतान के कष्ट में कमी आएगी। आप अपने शत्रुओं को थोड़ा सा प्रयास करके पराजित कर सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई ठीक-तक चलेगी। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा।

इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें तथा शुक्रवार को किसी मंदिर के पुजारी जी के पास जाकर सफेद वस्त्रो का दान दें।

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपके भाग्य से कुछ विशेष प्राप्ति नहीं हो पाएगी। कुछ भी प्राप्त करने के लिए आपको पूर्ण परिश्रम करना चाहिए। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के प्रति सतर्क रहें। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 17 या 18 सितंबर को थोड़ी सी धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके विचारों में उग्रता आ सकती है। अपने स्वभाव पर आपको ध्यान देना पड़ेगा। व्यापार उत्तम चलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। धन आने के मार्ग में बाधायें हैं।

इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 15 और 16 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन एक माला गायत्री मंत्र का जाप करें।

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें: 

Weekly Horoscope 2025: धनु को गजकेसरी योग दिलाएगा सफलता, मकर वाले शत्रुओं से रहें सावधान, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: धन भाव के सूर्य-बुध सिंह को दिलाएंगे लाभ, कन्या के शत्रु होंगे परास्त, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article