Weekly Lucky 2023: 13-19 नवंबर तक ये तारीखें आपके लिए होंगी शुभ, पढ़ें साप्ताहिक लकी डेट

पंडित अनिल पांडे के अनुसार जानते हैं कि आपके लिए इस सप्ताह शुभ-अशुभ तारीखें कौन सी हैं। साथ ही आपको किस दिन काम करने से सफलता मिलेगी।

Weekly Lucky Date 18-24 Sep 2023: गणेश चतुर्थी पर इन जातकों के सारे काम होंगे सफल, क्या है आपकी इस सप्ताह की लकी डेट

Weekly Horoscope 13-19 Nov 2023: हर कोई चाहता है कि उसके द्वारा किए जाने वाले सभी काम सफल हों। इसके लिए वे हर संभवन प्रयास करता है। ऐसे में यदि आप भी आने वाले सप्ताह यानि 13 से 19 नवंबर तक के बीच कोई शुभ काम शुरू करने वाले हैं तो आइए पंडित अनिल पांडे के अनुसार जानते हैं कि आपके लिए इस सप्ताह शुभ—अशुभ तारीखें कौन सी हैं। साथ ही आपको किस दिन काम करने से सफलता मिलेगी।

12 राशियों की साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

मेष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 18 तथा 19 नवंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 14 और 15 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 नवंबर परिणाम मूलक है। इस दिन आपके कई कार्य सफल हो सकते हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 नवंबर उत्तम है। 18 और 19 नवंबर को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। 14 और 15 नवंबर को भी आप सचेत रहकर ही कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

————————————

 आपकी आवाज बंसल न्यूज” (Bansal News) अब व्हाट्सएप्प चैनल पर भी
⭐ ✨ ⭐ ✨

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज और छोटी-बड़ी सभी खबरें सबसे पहले पाने के लिए…
इस लिंक पर क्लिक कर बंसल न्यूज को Follow करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r

————————————

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 ,18 और 19 नवंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 16 और 17 नवंबर को आपको बड़ी सावधानी से कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान की उपरांत तांबे के पात्र में जल, अक्षत और लाल पुष्प लेकर सूर्य देव को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 तथा 18 और 19 नवंबर फलदायक हैं। 16 और 17 नवंबर को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें तथा उनसे अपने मंगल की कामना करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख परिणाम मूलक है। 16 और 17 तारीख को आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। 14 और 15 नवंबर को आपके पराक्रम में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें तथा काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13, 18 और 19 नवंबर परिणाम दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार का व्रत करें और प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको 13 नवंबर को सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन एक जैसे हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 नवंबर श्रेष्ठ और उत्तम है। 14 और 15 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके लिए 13 तथा 18 और 19 नवंबर फलदायक हैं। 16 और 17 नवंबर को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गौ माता को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का सब शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 नवंबर उत्तम है। 18 और 19 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 नवंबर शुभ है। 13 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Weekly Lucky Date, lucky date 13-19 Nov 2023, aaj ka rashifal, Saptahik shubh-ashubh tareekhen, hindi news, bansal news, diwali horoscope

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article