Weekly Horoscope 2025: साप्ताहिक राशिफल में 15, 16 फरवरी को किसके बनेंगे काम, 12, 13 फरवरी को किसे रहना है सतर्क

Weekly Horoscope 2025: साप्ताहिक राशिफल में 15, 16 फरवरी को किसके बनेंगे काम, 12, 13 फरवरी को किसे रहना है सतर्क weekly horoscope 10-16 feb 2025 dhanu makar kumbh meen saptahik rashifal lucky unlucky date day hindi news pds

Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 dhanu makar kumbh meen rashi saptahik rashifal

Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 dhanu makar kumbh meen rashi saptahik rashifal

Weekly Horoscope 10-16 Feb 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen: सोमवार 10 फरवरी से शुरू हो रहा सप्ताह धनु (Dhanu) , मकर (Makar) , कुंभ (Kumbh) , मीन (Meen) राशि के लिए खास रहेगा।

इस सप्ताह बदलती ग्रहों की चाल, नक्षत्रों का संयोग इन्हें लाभ के योग बनाएगा। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (Anil ) से कि क्या 10 से 16 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है।

पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) 

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके भाग्य भाव को सूर्य सप्तम दृष्टि से देख रहा है। अतः भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य से आपके कई कार्य हो सकते हैं। कार्यालय में आपको सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है।

शुभ-अशुभ तारीखें  (Lucky-Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 फरवरी हितवर्धक है। 10, 11 और 12 फरवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए।

उपाय (Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन (Lucky Day) 

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (Makar Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। भाइयों के साथ संबंध ठीक हो सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। नवम भाव में बैठा हुआ केतु आपको लंबी यात्राएं कर सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं।

शुभ-अशुभ तारीखें  (Lucky-Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 12 फरवरी शुभ है। 10 तारीख को दोपहर के पहले तथा 13 और 14 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय (Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ दिन (Lucky Day) 

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। धन सभी प्रकार के रास्तों से आएगा। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लग्न भाव में बैठकर बुध आपको व्यापारिक सफलता दिलाएगा।

आपके जीवन साथी को भी उनके कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। आपको थोड़ा मानसिक कष्ट हो सकता है।

शुभ-अशुभ तारीखें  (Lucky-Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपको 13 और 14 फरवरी को विभिन्न कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए।

उपाय (Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।

शुभ दिन (Lucky Day) 

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Meen Rashi Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतने पर आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। विवाह के संबंधों में बाधा आ सकती है। प्रेम संबंधों में आपको सावधान रहना चाहिए।

शुभ-अशुभ तारीखें  (Lucky-Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 फरवरी फल दायक है। 13 और 14 फरवरी को आपको सावधान रहते हुए कार्यों को करना चाहिए।

उपाय (Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

शुभ दिन (Lucky Day) 

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscop 11-17 Sep 2023: कर्क के पास आएगा धन, कन्या वालों को हो सकती है पेट में पीड़ा, क्या कहती है इस सप्ताह आपकी राशिफल

Weekly Horoscope 2025: शुक्र की चाल मेष, वृष को कराएगी धन लाभ, मि​थुन पर दिखेगा मंगल का असर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article