Chandigarh Lockdown: बढ़ते कोरोना के बीच चंडीगढ़ में लगा वीकेंड लॉकडाउन, जानिए क्या रहेगा खुला, क्या रहेग बंद

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। अब शनिवार और रविवार को किसी के भी बाहर निकलने पर रोक रहेगी। सिर्फ अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को ही मंजूरी मिलेगी। एडवाइजर मनोज परिदा ने यह जानकारी दी। ये वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इससे पहले प्रशासन ने मंगलवार को रॉक गार्डन बंद कर दिया था। सुखना लेक को भी शनिवार और रविवार को बंद रखने का आदेश जारी किया था। हर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू भी लगाया गया है।
Weekend curfew to be imposed in Chandigarh from Friday 10 pm to Monday 5 am. Only essential services will be allowed. The order will come into effect from tonight. The decision was taken in a high-level meeting of Chandigarh Administration.
— ANI (@ANI) April 16, 2021
चंडीगढ़ में दस्तक दे चुका है कोरोना का नया स्ट्रेन
इससे पहले पीजीआई से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) नई दिल्ली भेजे गए कोरोना जांच के 70 प्रतिशत नमूनों में यूके स्ट्रेन पाया गया है। 20 प्रतिशत नमूनों में कोरोना का 681 एच म्यूटेशन पाया गया है। चिंता की बात यह है कि पीजीआई से भेजे गए कुल 60 नमूनों में से ज्यादातर चंडीगढ़ के मरीजों के हैं। ऐसे में पीजीआई प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग और यूटी प्रशासन की चिंता काफी बढ़ गई है।
चंडीगढ़ में बनाए गए 12 नए कंटेनमेंट जोन
कोरोना के केस जिन एरिया में अधिक आ रहे हैं वहां एरिया को चिन्हित कर कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। वीरवार को 16 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के चेयरपर्सन कम एडवाइजर मनोज परिदा ने यह घोषणा की। अब शहर में करीब 100 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।