Wedding Bells: शादी के बंधन में बंधे हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई।बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा साशा रामचंदानी संग शादी के बंधन में बंध गए। हरमन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में उनके दोस्त और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर संगीत समारोह का एक खास वीडियो साझा किया था। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया वहीं अब उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
बारात में जमकर नाचे हरमन
दूल्हा बने अभिनेता हरमन बावेजी की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने गुलाबी रंग की शेरवानी पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने सफेद साफा पहन रखा है जो उनकी पगड़ी और शेरवानी से खूब मैच कर रहा है। हरमन दूल्हे के लिबाज में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं राज कुंद्रा लगातार इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
हेल्थ कोच साशा से की थी सगाई
40 साल के हरमन फिल्ममेकर हैरी बावेजा के बेटे हैं। उन्होंने 2008 में ‘लव स्टोरी 2050’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनके अपोजिट नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उनकी ‘विक्ट्री’, ‘वाट्स योर राशि’ और ‘ढिशक्याऊं’ भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकीं। इसी साल उनकी और जेनेलिया डिसूजा स्टारर ‘इट्स माय लाइफ’ टीवी पर रिलीज हुई, जो करीब एक दशक पहले शूट हो चुकी थी।