10 मिनट में सूखेगी 340 रु की जोमैटो साड़ी, प्रेस करने की भी जरूरत नहीं

अगर आप भी डेली यूज के लिए साड़ी की तलाश कर रही हैं, तो जोमैटो साड़ी बेस्ट ऑप्शन है।

रांची के बाजार में ये साड़ी धूम मचा रही है। डेली यूज की इस साड़ी की कीमत भी बहुत कम है।

इस साड़ी का नाम जोमैटो रखा गया है। संचालक अमित ने बताया कि जोमैटो आधे घंटे के भीतर आपको ऑर्डर खाना लाकर घर पर देता है।

ठीक उसी तरह यह साड़ी भी जल्दी सूख जाती है और आप इसे जल्दी पहन सकते हैं। इसलिए इसका नाम जोमैटो रखा है।

इस साड़ी का कपड़ा जॉर्जेट का बना हुआ है और महज 10 मिनट के अंदर ही सूख जाती है।

इस साड़ी को कभी भी प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि, इसकी क्रिच कभी खराब नहीं होती।

इसके प्लेट्स भी बहुत ही खूबसूरत बैठते हैं। ये आपको हर कलर में मिल जाएगी।

कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 340 रुपए से शुरू है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 9334431672 पर संपर्क कर सकते हैं।