अब कैसा दिखता है वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें हजारों लोग मारे गए।

न्यूयॉर्क की पहचान माने जाने वाले ट्विन टावर्स कुछ ही घंटों में मलबे में तब्दील हो गए।

हमले के बाद यह जगह ग्राउंड जीरो (Ground Zero) के नाम से जानी गई।

अमेरिका ने इस जगह को आतंकवाद के खिलाफ जज्बे की निशानी बनाने का फैसला किया।

यहां वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (One World Trade Center) का निर्माण शुरू किया गया।

2014 में वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर 1,776 फीट ऊंचाई के साथ पूरा हुआ।

यह गगनचुंबी इमारत अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत मानी जाती है। इसे फ्रीडम टावर के नाम से भी जाना जाता है।

इसके साथ 9/11 मेमोरियल और म्यूजियम भी बनाया गया, जहां पीड़ितों को याद किया जाता है।