World Poha Day पर जानें पोहा से जुड़ी ये खास बातें

आज विश्व पोहा दिवस है, आइए पोहा से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं। इससे जब आप भविष्य में पोहा खाएंगे तो आपको इसके फायदे पता होंगे।

पोहा को धान से बनाया जाता है, धान को साफ करने के बाद उसे पानी में भगो दिया जाता है। भिगोई हुई धान को 16-20 घंटों के लिए सूखने रखते हैं। इसके बाद इसे एक मशीन में हाई प्रेशर में प्रेस किया जाता है। इसी दौरान इसके छिलके अलग हो जाते हैं और एक-एक दाना पोहा का शेप ले लेता है।

पोहा खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह ज्यादा सफेद और चमकदार तो नहीं दिख रहा है। यदि ऐसा है तो उस पोहे से दूर रहें, उसमें नील और व्हाइटनर मिली हो सकती है। मिलावटखोर पोहा को ज्यादा चमक और साफ दिखाने के लिए ऐसा करते हैं।

पोहा खाने से बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है, पोहा में मौजूद प्रोटीन और फाइबर पाचन को मजबूत करते हैं, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, और पोहा खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती जिससे वजन कम करने में मदद होती है।

रोजाना पोहा खाने के कुछ नुकसान भी हैं। जैसे- पाहे में कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए इससे मोटापा की समस्या हो सकती है, डायबिटीज वालों को पोहा से परहेज करना चाहिए, एसिडिटी हो सकती है, आयरन की मात्रा बढ़ सकती है, और कई लोग कच्चा पोहा खा लेते हैं, इससे दांत और जबड़े का दर्द हो सकता है।