शुरुआती स्टेज में कैंसर को कैसे पहचानें, शरीर देता है ये संकेत

आज वर्ल्ड कैंसर डे है। 4 फरवरी को ये दिन कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

कैंसर की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण बहुत हल्के या आम बीमारियों जैसे लगते हैं। फिर भी कुछ Early Warning Signs ऐसे होते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

अचानक वजन कम होना। बिना कुछ किए 2-3 महीने में 5 से 10 प्रतिशत वजन कम होना।

अच्छी नींद के बाद भी थकावट होना। रोज के सामान्य काम करने में भी परेशानी होना।

लंबे समय तक सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और पेट दर्द रहना और दवाई लेने पर भी ठीक न होना।

शरीर में स्तन, गर्दन, बगल, कमर या अंडकोष में सूजन। दर्द हो या न हो, नजरअंदाज न करें।

खांसी, पेशाब या मल में खून खाना। महिलाओं में पीरियड के अलावा भी ब्लीडिंग होना।

3 हफ्ते से ज्यादा खांसी। आवाज भारी होना या बैठ जाना।

डाइजेशन सही न होगा। खाना निगलने में परेशानी और खाने की इच्छा कम होना। बार-बार गैस बनना और उल्टी होना।

स्किन का रंग बदलना। पुराने तिल का रंग और आकार बदलना। नया तिल बन जाना।

बिना वजह बुखार आना और एंटीबायोटिक दवाओं से भी जल्दी ठीक न होना।

ये लक्षण कैंसर के अलावा दूसरी बीमारियों में भी हो सकते हैं। अगर कोई लक्षण 2-3 हफ्ते रहे तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

कैंसर अगर शुरुआती स्टेज में पकड़ में आ जाए तो इसके भयंकर परिणामों से कुछ हद तक बचने की संभावना होती है।