कैंसर के लिए रामबाण मानी जाती हैं ये चीजें

कैंसर से बचाव के लिए आयुर्वेद में कई चीजों को खास माना गया है।

व्हीटग्रास में कैंसर के विकास को रोकने की क्षमता होती है। माना जाता है कि इससे ब्लड में कैंसर कोशिकाओं को कुछ ही दिनों में 65 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

गिलोय में एंटी कैंसर-एंटी बैक्टीरियल तत्व कुछ हद तक कैंसर को रोकने में कारगार साबित होते हैं। 

एलोवेरा में कैंसररोधी तत्व पाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। 

नीम में पाए जाने वाले तत्व कैंसर कोशिका को बढ़ने और एंजियोजिनेसिस को दबाते हैं। इसमें रेडॉक्स को संतुलित करने-कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने की क्षमता होती है।

तुलसी में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड, ओरिएंटिन गुण हानिकारक विकिरणों से सुरक्षा प्रदान करता है।

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन कैंसर को बढ़ने से रोकने में मददगार होता है। इसे लेकर यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में भी रिसर्च की गई है।